*मथुरा 16 मई 25* लुटेरे दौराने पुलिस मुठभेड़ घायल/गिरफ्तार
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपी आज तक
एसओजी टीम व थाना कोसीकलां पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में *दिनांक 15-5-25 को दोपहर समय करीव 12.30 बजे भारत फाइनेन्स प्राइवेट लिमिटेड से रुपए निकालकर ला रही महिला के हाथ से पर्स (जिसमें करीव 40,000/- रुपये, आधार कार्ड, बैंक पासबुक) लूटने वाले 02 शातिर बदमाश /लुटेरे दौराने पुलिस मुठभेड़ घायल/गिरफ्तार हुए, जिनमें एक बदमाश कौशल नायक पैर में गोली लगने से घायल हुआ*, कब्जे से लूटे गये 25,800/- रुपये, लेडीज पर्स, पीडिता के आधार कार्ड, बैंक पासबुक व असलाह कारतूस व घटना में प्रयुक्त मो0सा0 हीरो स्पलैण्डर प्लस विना नंबर बरामद हुई एवं 12000/- रुपए कौशल ने फाइनेन्स की मो0सा0 की किस्त जमा करना बताया । घायल अभियुक्त को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल भेजा गया ।
*➡️ गिरफ्तार/ घायल बदमाश-*
1- कौशल नायक पुत्र जितेन्द्र मूल निवासी नगला कमालपुर नाया थाना मुरसान जिला हाथरस हाल निवासी तिया पट्टी नियर गोडोता रेलवे फाटक खम्बी रोड होडल थाना होडल जिला पलवल हरियाणा उम्र करीव 22 वर्ष *( घायल/गिरफ्तार)*
2- राजेन्द्र पुत्र स्व0 ग्यासी निवासी तिया पट्टी नियर गोडोता रेलवे फाटक खम्बी रोड होडल थाना होडल जिला पलवल हरियाणा उम्र करीब 23 वर्ष
*➡️ घटनास्थल-*
इंडस्ट्री एरिया तिराहा न्यू कामर कोसी रोड थाना क्षेत्र कोसीकलां मथुरा
*➡️ बरामदगी-*
1. 25,800/- रुपए ( लूटे हुए )
2. लेडीज पर्स ( लूटा हुआ)
3. आधार कार्ड- 3 ( लूटे हुए )
4. बैंक पासबुक- 01 ( लूटी हुई )
5. 01 अदद तमंचा .315 बोर
6. 02 कारतूस जिन्दा .315 बोर
7. 03 खोखा कारतूस .315 बोर
8. लूट की घटना में प्रयुक्त मो0सा0 हीरो स्पलैण्डर प्लस बिना नंबर
*➡️घटना का संक्षिप्त विवरण-*
*अभियुक्त गण बैंक से रुपये निकाल कर लाने वाली महिलाओं की रैकी कर मोटर साइकिल स्पलैण्डर बिना नंबर प्लेट से पीछा कर महिला का पर्स लूटकर कर भाग जाते है ।* दिनांक 15.05.2025 को दोपहर के समय करीव 12.30 वजे भारत फाइनेन्स प्राइवेट लिमिटेड बैंक से रुपए निकालकर ला रही महिला के हाथ से पर्स जिसमें रखे करीव 40,000/- रुपये, आधार कार्ड, बैंक पासबुक लूट कर मोटर साइकिल स्पलैण्ड प्लस बिना नंबर प्लेट से भाग गये थे, जिसके संबंध में थाना कोसीकलां जिला मथुरा पर मु0अ0सं0 335/2025 धारा 309(4) BNS पंजीकृत हुआ था । घटना की सूचना के 24 घण्टे के अन्दर शतप्रतिशत बरामदगी करते हुए सफल अनावरण किया गया ।
*नोटः-* अभियुक्त गण का आपराधिक इतिहास तलाश किया जा रहा है ।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak