लखीमपुर खीरी20जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की प्रमुख खबरें
● डीपीएम प्रकरण में ‘मैनेजमेंट’ की कवायद तेज, सूत्रों के अनुसार मामले में समझौते की कोशिशें शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि आज संबंधित पक्ष को सीएमओ कार्यालय बुलाया गया।
● तिकुनिया हिंसा मामले में सरकारी वकील को लेकर विवाद, डीजीसी के सेवानिवृत्त होने के बाद जूनियर एडीजीसी को कार्यभार दिए जाने पर किसान पक्ष ने आपत्ति जताई। गवाह पवन कश्यप ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा।
● जिला अस्पताल ओयल में अव्यवस्थाओं से मरीज परेशान, पर्चा काउंटर बंद होने और सर्वर की धीमी गति से मरीजों व तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल की सभी लिफ्ट खराब होने से बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
● मैगलगंज में डीसीएम से करीब 200 लीटर डीजल चोरी, लालपुर गांव में घर के बाहर खड़ी डीसीएम से सफेद कार सवार बदमाश डीजल चोरी कर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कई वर्ष पहले भी इसी तरह सफेद कार सवार गिरोह द्वारा क्षेत्र में डीजल चोरी की घटनाएं सामने आई थीं।
वाया खीरी न्यूज़ अपडेट
[20/07, 12:51] +91 87265 52793: लखीमपुर खीरी – थारू समाज की युवती प्रतिभा राना अपने परिजनों के साथ पलिया विधायक रोमी साहनी के आवास पहुंची और अपने साथ कथित अभद्र व्यवहार की शिकायत की।
शिकायत सुनने के बाद विधायक रोमी साहनी ने पलिया कोतवाल शिवाजी दुबे को तत्काल अपने आवास पर बुलाया और मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विधायक रोमी साहनी ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में किसी भी बेटी या बहन के साथ अभद्र व्यवहार या गलत नीयत से की गई हरकत किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More Stories
लखनऊ21जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 8.00 बजे की बड़ी खबरें………
लखनऊ21जुलाई2026*निषाद पार्टी का पांच दिवसीय मंथन शिविर प्रारम्भ*
लखनऊ21जुलाई2026*प्रदेश के खाद व्यापारियों ने उत्पीड़न के खिलाफ भरी हुंकार*