July 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ ३ जुलाई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...

लखनऊ3जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ3जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️ लखनऊ में E20 पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे वायरल हो रहे हैं। इंजन खराब होने, पेट्रोल टैंक पर चींटियां लगने और माइलेज कम होने जैसी बातों से लोग असमंजस में हैं। हालांकि पेट्रोलियम मंत्रालय ने इन दावों को वैज्ञानिक तथ्यों से परे बताते हुए अफवाह करार दिया है।

➡️ लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ मां चंद्रिका देवी सिद्धपीठ पहुंचे। दोनों ने विधि-विधान से दर्शन-पूजन और हवन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

➡️ चित्रकूट में प्रशासन ने माधव क्रेशर प्लांट से जुड़े 10 ट्रकों को सीज कर दिया। प्रशासन का कहना है कि प्लांट से गिट्टी लेना अवैध है, लेकिन प्लांट को सीज नहीं किए जाने पर ट्रांसपोर्ट यूनियन ने सवाल उठाए हैं। यूनियन का कहना है कि वैध दस्तावेज होने के बावजूद कार्रवाई की गई, जबकि खनिज अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

➡️ बलिया में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हैं। पीड़ितों ने स्थानीय पुलिस पर भी सहयोग न करने का आरोप लगाया है।

➡️ कानपुर में चर्चित ‘टक्कल गैंग’ के सरगना अंशु पासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक लाख रुपये नकद, डेढ़ लाख रुपये की चांदी और तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक गैंग के चार भाई चोरी करते थे और उनकी मां जमानत करवाती थी। तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

➡️ हापुड़ में खाद्य विभाग ने मिलावट और गुणवत्ता की जांच को लेकर कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। विभिन्न स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

➡️ दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 4 और 5 जुलाई को दो दिवसीय यूपी दौरे पर रहेंगे। लखनऊ में उनका भव्य स्वागत, रोड शो, संगठनात्मक बैठकें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम, सांसदों, विधायकों और एनडीए नेताओं के साथ मंथन का कार्यक्रम तय है।

➡️ गोरखपुर में गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्त नरेंद्र और छोटेलाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

➡️ हाथरस में 25 हजार के इनामी बदमाश मोना ठाकुर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह फायरिंग के मामले में फरार चल रहा था।

➡️ आजमगढ़ में रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की जेब से फरेंदा से मऊ का रेलवे टिकट मिला है।

➡️ हाथरस में जिला अस्पताल के बाहर खड़ी करीब 12 निजी एंबुलेंसों पर डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की गई। सभी वाहनों के दस्तावेजों की जांच कर उन्हें यातायात कार्यालय भेजा गया।

➡️ अयोध्या में लेखपाल ज्ञान प्रकाश द्विवेदी को विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया गया है। मिल्कीपुर तहसील से जुड़े मामलों में शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई।

➡️ देवरिया में डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सड़क परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार लगाई। राम-जानकी मार्ग और देवरिया बाईपास समेत सभी प्रमुख परियोजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नगर निकाय अधिकारियों को चेतावनी दी कि मुख्यालय छोड़ने पर वेतन रोका जाएगा और विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

➡️ नोएडा के बहलोलपुर स्थित पानी के प्लांट में जूते पर पानी गिरने को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा कर्मचारी की पिटाई का आरोप लगा है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और जांच जारी है।

➡️ महराजगंज में पोखरा सुंदरीकरण गेट हादसे की जांच में मानकों की अनदेखी की पुष्टि हुई है। डीएम ने विशेष जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर प्रधान पर एफआईआर दर्ज कराई है, जबकि सचिव और कंसल्टिंग इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है।

➡️ मेरठ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी मनीष बिसारिया पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद कार्रवाई न होने पर सवाल उठ रहे हैं। रिश्वतखोरी के कई वीडियो सामने आने के बाद भी उन्हें श्रावस्ती का प्रभार दिए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है।

➡️ मुरादाबाद में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक घर से नाराज होकर निकला था।

➡️ फतेहपुर में एक स्थानीय पत्रकार के घर देर रात फायरिंग की गई। स्कूटी सवार दो युवक सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस ने मौके से कारतूस बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

➡️ लखनऊ के खुर्रमनगर स्थित विजय पैराडाइज के पास आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

➡️ पिथौरागढ़ में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम अपडेट के बाद ही यात्रा करने की अपील की है।

➡️ सहारनपुर में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहारीगढ़ क्षेत्र से 37.71 ग्राम अवैध कोकीन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और तस्करी में प्रयुक्त XUV-700 भी बरामद की। वहीं फतेहपुर पुलिस ने 12.65 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

 

————————————–

Taza Khabar