पूर्णिया बिहार 3 जुलाई26 रूपौली में आग का तांडव, चार परिवार बेघर; सांसद पप्पू यादव ने बढ़ाया मदद का हाथ
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी
आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णियां बिहार / रूपौली नगर पंचायत के वार्ड-13 में बुधवार दोपहर आग ने ऐसा कहर बरपाया कि चार परिवारों की पूरी गृहस्थी पलभर में राख के ढेर में बदल गई। लपटों ने घरों के साथ-साथ लोगों की सालों की जमा-पूंजी, अनाज के बोरे, बच्चों की किताबें-कॉपियां, जरूरी कागजात और बर्तन तक को निगल लिया।
चीख-पुकार के बीच जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। हादसे के बाद चारों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। बूढ़े-बच्चों की आंखों में सिर्फ बेबसी और छत छिन जाने का दर्द था।
घटना की खबर मिलते ही पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सीधे पीड़ितों के बीच पहुंचे। उन्होंने एक-एक परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटा। टूटी झोपड़ियों का मंजर देख सांसद भी भावुक हो गए। मौके पर ही उन्होंने हर परिवार को 10-10 हजार रुपये की तत्काल मदद अपने पास से दी।
सांसद ने वहीं से आपदा विभाग और रूपौली CO को फोन लगाया। उनके दबाव के बाद प्रशासन हरकत में आया और चारों परिवारों को सरकारी तरफ से 13-13 हजार रुपये के चेक तुरंत दिए गए। पप्पू यादव ने भरोसा दिलाया कि कपड़े, बर्तन और रोजमर्रा का सामान भी जल्द पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने डीएम पूर्णिया से बात कर मांग रखी कि पीड़ितों को सिर्फ कागजी मदद नहीं, बल्कि पक्का मकान, पूरा मुआवजा और स्थायी पुनर्वास तुरंत दिया जाए। सांसद बोले, “नेता वही जो दुख में सबसे पहले जनता के दरवाजे पर खड़ा मिले। ये परिवार एक झटके में सड़क पर आ गए। जब तक इनके सिर पर फिर से छत नहीं होगी, मैं चैन से नहीं बैठूंगा।”
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अफताब आलम उर्फ पप्पू, प्रवक्ता राजेश यादव, पूर्व प्रमुख बिहारी यादव, प्रेम किशोर सिंह, दिलीप मंडल, पूर्व मुखिया मो. आसिफ, जेपी साह, अश्वनी शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे। गांव में मातम पसरा है और सबकी निगाहें अब सरकारी मदद पर टिकी हैं।

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त