लखनऊ2मई26*मई-2026 के लिए अद्यतन मासिक मौसम अपडेट
(1) *मई-2026 के लिए अद्यतन मासिक मौसम अपडेट:तराई क्षेत्र में लू के दिनों में बढ़ोत्तरी की संभावना*
अप्रैल माह के आरम्भिक एवं अन्तिम चरण में 3 सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से जहां पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 04-04 दिन ओलावृष्टि के साथ हुई कुल प्रादेशिक मासिक वर्षा सामान्य से अधिक रही वहीं औसत मासिक तापमान सामान्य के आस-पास रहे परन्तु अप्रैल के आरम्भिक एवं अन्तिम चरण के बीच के समयांतराल में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण तापमान में अभूतपूर्व वृद्धि से अप्रैल के दूसरे पखवाड़े के दौरान बांदा के अप्रैल के ऐतिहासिक सर्वोच्च स्तर (47.6°C) पर पहुँचने तथा 6 दिन देश में सर्वाधिक गर्म रहने के साथ पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्रमशः 4 एवं 2 दिन लू चली|
वर्तमान में भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में उभरी तटस्थ निनो परिस्थितियों के ग्रीष्म ऋतु के दौरान उत्तरोत्तर गर्म होते हुए तटस्थ हिन्द महासागरीय द्विध्रुव परिस्थितियों के संयुक्त प्रभावान्तर्गत *मई माह के दौरान प्रदेश के अधिकाँश भाग में सामान्य से अधिक वर्षा के बावजूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में सामान्य से कम तापमान के अलावा प्रदेश के अन्य भागों औसत मासिक अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने के दृष्टिगत मई के दौरान प्रदेश के उत्तरी तराई क्षेत्रों में लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य रहने की संभावना है|* मई के दौरान प्रदेश के पूर्वी, मध्यवर्ती, तराई एवं दक्षिणी भाग में औसत मासिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की सम्भावना है|
(2) *04 मई से प्रदेश में आँधी-तूफान के साथ फिर बेमौसम वर्षा की संभावना*
निवर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने से तराई में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदा-बांदी को छोड़कर मुख्यतया मौसम साफ़ एवं शुष्क रहने के कारण आगामी 2 दिनों के दौरान तापमान में 4-6°C की बढ़ोत्तरी के उपरांत आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 04 मई से प्रदेश में आँधी-तूफान के साथ सम्भावित वर्षा के अगले दौर के कारण इसमें पुनः 6-8°C की गिरावट आने की संभावना के दृष्टिगत मई के आरम्भिक 10 दिनों के दौरान लू चलने की संभावना नहीं है|

More Stories
फालटा पश्चिमबंगाल2मई26*फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा पोल कराने का आदेश दिया है।
झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट