लखनऊ19जून26*“जो कांग्रेस भगवान राम का मंदिर न बनने पाए उसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था”
लखनऊ से आजाद सिंह यादव की रिपोर्ट यूपीआजतक
लखनऊ*अयोध्या और राम मंदिर को लेकर चल रहे विवाद पर आज सीएम योगी ने विपक्ष को सीधे चुनौती दी
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT जांच बैठ चुकी है,
*15 दिन इंतज़ार करिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा*
अगर किसी के पास कोई पुख्ता दस्तावेज़ या सबूत है तो टीवी डिबेट और प्रेस कॉन्फ्रेंस की बजाय सीधे SIT को दे।
सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे और राम मंदिर निर्माण का विरोध करते थे, वही आज रामभक्तों के अपमान की बात कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि रामभक्तों और कारसेवकों पर गोली चलाने वाले लोग आज उपदेश देने की भूमिका में आ गए हैं।
साथ ही उन्होंने रामभक्तों से अपील की कि जांच पूरी होने तक किसी बहकावे में न आएं और अयोध्या को बदनाम करने की कोशिशों से सावधान रहें।⤵️

More Stories
पूर्णिया बिहार 24 नवंबर26 *पूर्णिया में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, LED वैन से 5 स्कूलों में चला जागरूकता अभियान*
पूर्णिया 24 नवम्बर 26*थार के रेगिस्तान में रोमांच का महाकुंभ, YHAI जैसलमेर लेकर आया 3 बड़े नेशनल कैंप*
पूर्णिया 24 नवम्बर 26*पूर्णिया में गरजा स्वच्छता का बिगुल, DM अंशुल कुमार ने किया ‘स्वच्छ शौचालय – गरिमामय भविष्य’ अभियान का शुभारंभ