लखनऊ16जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ यूपी पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ा प्रहार किया है। Operation Cy-Vajra के तहत 7 से 13 जुलाई तक प्रदेशव्यापी विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में 773 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 673 आरोपियों को नोटिस जारी कर पाबंद किया गया। साइबर अपराधियों के खिलाफ 865 नई FIR दर्ज की गईं। पुलिस ने 1158 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का खुलासा किया है। साथ ही 3866 म्यूल बैंक खातों पर कार्रवाई की गई और 17 अवैध कॉल सेंटरों पर शिकंजा कसा गया।
➡लखनऊ पश्चिमी उत्तर प्रदेश को कल विकास की बड़ी सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जुलाई को गाजियाबाद, शामली और बिजनौर के दौरे पर रहेंगे। तीनों जिलों में विकास योजनाओं का बड़ा कार्यक्रम होगा। गाजियाबाद में 795 करोड़, शामली में 617 करोड़ और बिजनौर में 1003 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। एक दिन में 2415 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत होगी।
➡देहरादून देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्य सचिव के बेटे यशो वर्धन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर धोखाधड़ी का आरोप है। वह खुद को फर्जी IPS अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करता था। आरोपी IPS, RAW और CRPF अधिकारी बनकर लोगों पर रौब जमाता था। पुलिस ने फर्जी आईडी, विजिटिंग कार्ड और कई एजेंसियों की फर्जी यूनिफॉर्म बरामद की है।
➡कासगंज मोबाइल चार्जिंग पर लगाते समय करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। मामला सोरों कोतवाली के कदरवाडी का है।
➡बुलंदशहर सैनिक के प्लॉट पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया। पूर्व सैनिक और परिवार के लोगों ने प्रदर्शन किया। जवान दीपक जैसलमेर में तैनात हैं। पीड़ित ने भूमाफियाओं पर कब्जे का आरोप लगाया है। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। दोनों पक्षों ने संबंधित कागजात एसडीएम को सौंपे।
➡औरैया यमुना में कूदे डॉ. सौरभ बाजपेयी का शव बरामद हो गया है। पत्नी ने कहा कि समय रहते कार्रवाई होती तो पति बच जाते। पत्नी ने आरोपी पर सख्ती न होने का आरोप लगाया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल संचालक एसपी सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने SDRF की मदद से शव बरामद किया।
➡बरेली गोकशी की घटना के बाद भारी हंगामा हुआ। हिंदू संगठन ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस संदिग्ध मांस फेंकने वालों की तलाश में जुटी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है।
➡ऊधम सिंह नगर पुलिस ने लाखों रुपये की चोरी का खुलासा किया है। शातिर चोर अजय उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 160 ग्राम सोने के आभूषण और 1 किलो चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। घर से लाखों के जेवर और नगदी चोरी हुई थी।
➡बलरामपुर नौकरी के नाम पर महिला से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त मनोज कुमार चौहान ने 8.81 लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था। मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है।
➡अयोध्या अभिनेता अनुपम खेर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की। फिल्म शूटिंग के दौरान उन्होंने सरयू आरती में पूजा की। अनुपम खेर ने रामनगरी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए।
➡बागपत जिला विद्युत समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सांसद राजकुमार सांगवान शामिल हुए। उन्होंने विद्युत संबंधी समस्याओं को सुना। बैठक PWD गेस्ट हाउस में हुई।
➡बदायूं बिसौली में सपा का PDA सम्मेलन आयोजित हुआ। मुड़िया धुरेकी में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने को लेकर चर्चा की। विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। PDA मुद्दे को गांव-गांव पहुंचाने पर जोर दिया गया।
➡अलीगढ़ नगर निगम का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बकाया न चुकाने वालों के गेट पर कूड़ा डलवाया गया। BSNL ऑफिस समेत कई बिल्डिंगों के बाहर कूड़े के ढेर लगाए गए। निगम ने सरकारी कार्यालयों के बाहर भी कूड़ा डलवाया।
➡कानपुर बर्रा इलाके में रवाडा गैंग की गुंडई सामने आई है। आरोप है कि गैंग के लोगों ने युवक को ले जाकर रेलवे ग्राउंड जंगल में जमकर पीटा। युवक को नग्न कर छोड़ने का आरोप है। पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत की है। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है।
➡दिल्ली जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का आंदोलन जारी है। सपा सांसदों ने सोनम वांगचुक से मुलाकात कर आंदोलन को समर्थन दिया। सपा ने कहा कि मानसून सत्र में NEET पेपर लीक और छात्रों-युवाओं के मुद्दे संसद में उठाए जाएंगे।
➡देहरादून कांग्रेस नेता राहुल गांधी देहरादून में छात्रों से संवाद करेंगे। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्र और उनके अभिभावक शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
➡इटावा UPSI परीक्षा में इटावा पुलिस का प्रदर्शन शानदार रहा। 17 आरक्षी और 4 महिला आरक्षी SI बने हैं। इटावा के 21 पुलिसकर्मियों का चयन हुआ है। SSP ने सभी चयनित पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
➡भदोही चर्चित ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा किया है। पुराने विवाद के शक में धीरज की हत्या की गई थी। तालाब किनारे शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। आरोपियों ने बल्ली से वार कर हत्या की और शव तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बल्ली और मृतक की टी-शर्ट बरामद की है।
➡रामपुर सपा नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने प्रेस वार्ता की। जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर उन्होंने कहा कि कार्रवाई पूरी तरह प्री-प्लान थी। उन्होंने कहा कि 15 दिन का समय देकर 15 मिनट में कार्रवाई की गई। जौहर यूनिवर्सिटी गेट मामले में कोर्ट के स्टे का भी जिक्र किया।
➡अम्बेडकरनगर पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मो. कलीम पर 22 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने लाखों के जेवरात, नगदी और स्विफ्ट कार बरामद की है।
➡दिल्ली किसान नेता राकेश टिकैत जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने सोनम वांगचुक के आंदोलन को समर्थन दिया।
➡हाथरस ECCE एजुकेटर भर्ती में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जांच में 6 से 7 नाम अवैध रूप से चयन सूची में जोड़े जाने की पुष्टि हुई है। डीएम अतुल वत्स ने FIR दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। संबंधित सेवा प्रदाता फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में 2 डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर की मिलीभगत सामने आई है।
➡हाथरस एसपी के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया। दो थानों की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने 500 से अधिक वाहनों की जांच की। 150 वाहनों के चालान काटे गए और 16 वाहन सीज किए गए। कार्रवाई थाना हाथरस गेट, सदर कोतवाली और ट्रैफिक पुलिस ने की।
➡मथुरा पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। सुरीर के नगला बेरा में रास्ते के विवाद की सूचना पर PRV पुलिस पहुंची थी। बीच-बचाव कर रही पुलिस टीम से ग्रामीण भिड़ गए। धक्का-मुक्की और नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है।
➡वाराणसी सिगरा स्टेडियम में स्किल टेस्ट चल रहा है। NCEO में प्रवेश के लिए पहलवान पहुंच रहे हैं। 30 महिला और 111 पुरुष पहलवानों ने टेस्ट दिया है।
➡चंदौली रेलवे द्वारा नाला बंद करने के मामले में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर DM को ज्ञापन सौंपा। मामला पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र का है।
➡वाराणसी तीन दिवसीय रथयात्रा मेले का आगाज हो गया है। हजारों श्रद्धालु पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर रहे हैं। रथयात्रा चौराहे पर भव्य मेला लगा है।
➡कानपुर साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर अश्लील कंटेंट बेचते थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी सैयद शारान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध फोन और IMEI नंबर वाले उपकरण बरामद हुए हैं। मामले की जांच जारी है।
➡बुलंदशहर 18 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत आएंगे। सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। कार्यक्रम रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में होगा।
➡झांसी पुलिस ने महिला वारंटी को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के वारंट पर कार्रवाई की गई। मामला थाना टोड़ी फतेहपुर क्षेत्र का है।
➡सहारनपुर देवबंद पुलिस ने चोरी का खुलासा किया है। घर में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के पास से जेवर और नगदी बरामद हुई है। दोनों को नहर पटरी से पकड़ा गया।
➡वाराणसी फैमिली कोर्ट में पति-पत्नी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई। पत्नी लहूलुहान हो गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला कैंट थाना क्षेत्र के फैमिली कोर्ट का

More Stories
बांदा 16 जुलाई 26*अवैध कटान रोकने और वृक्षारोपण की पारदर्शिता को लेकर जिला वनाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बांदा 16 जुलाई 26*मदरसा जदीद में होनहारों की हौसला अफजाई।*
मथुरा 16 जुलाई 26OPERATION CONVICTION* *थाना- नौहझील, जनपद मथुरा*