लखनऊ13जून24*यूपी में 48 डिग्री तक जाएगा पारा:*
60 जिलों में लू का अलर्ट, कानपुर में 52 साल का रिकॉर्ड टूटा;30-40 किमी रफ्तार से चलेगी गर्म हवा
~~~~~~~~~~~~~~
यूपी में 4 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने 12 से 15 जून तक लू का रेड अलर्ट जारी किया है। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गर्म हवाएं चलेंगी। पारा 48 डिग्री और हीट इंडेक्स 52 के पार जा सकता है।
आज भी 60 जिलों में लू का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिन तक तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि दर्ज की जाएगी। मंगलवार की बात करें तो प्रयागराज यूपी का सबसे गर्म जिला रहा, यहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
*सबसे गर्म प्रयागराज, कानपुर में टूटा 52 साल का रिकॉर्ड*
प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में प्रयागराज टॉप पर रहा। मंगलवार को महीने का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। यहां पारा 47 डिग्री को पार कर गया। आगरा में 17 जून तक भीषण गर्मी का अलर्ट है। कानपुर में गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जहां सीजन का न्यूनतम तापमान सर्वाधिक 34.9 डिग्री रहा। बरेली में आज भी 43 डिग्री तापमान पहुंचने की आशंका है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-11 का भव्य शुभारंभ आज, पूर्णिया में जुटेंगे खेल प्रेमी /संजीव मिश्रा
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*नगर निगम सभागार में सशक्त स्थायी समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्णय
भागलपुर25नवंबर2026* ब्रह्मलीन श्री शांति बाबा की 56वीं पुण्यतिथि आज, श्रद्धा और आध्यात्मिक स्मरण का विशेष अवसर