गाजियाबाद13जून24* तीन मंजिला इमारत में भीषण आग का कहर, 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन मंजिला इमारत में आग लगने की भीषण घटना सामने आई है। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना इलाके के एक गांव में तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस मकान में फोम बनाने का काम होता था। दमकल विभाग के मुताबिक, घटना बुधवार 8 बजे रात के बाद की है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही सभी बुरी तरीके से आग में झुलस चुके थे। जानकारी मिली है कि इस आग में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक युवती फंस गई थी। घटना सामने आते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लिया है। अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। उन्होंने मृतकों के प्रति शोक संवेदना जताई है।
More Stories
बांदा में 13 वर्षीय अनाथ अनुज की मौत पर परिजनों का फूटा गुस्सा।**
मथुरा 5 नवंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम व थाना कोतवाली मिशन शक्ति टीम को मिली बडी सफलता।*
मथुरा 5 नवम्बर 26*अमरनाथ विद्या आश्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया ‘शुभ दीपोत्सव’