लखनऊ13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लद्दाख, लद्दाख में भूकंप के तेज झटके, सुबह 6.05 बजे 5.5 तीव्रता का भूकंप, फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं
➡दिल्ली, संसद में मानसून सत्र का आखिरी दिन, अंतिम दिन भी संसद में हंगामे के आसार, NEET पेपर लीक पर हंगामे के आसार, राम धन गबन मामले पर हंगामे के आसार, डिलिमिटेशन बिल पास नहीं करा पाई सरकार
➡दिल्ली, आज होगी स्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल, लाल किले के आसपास ट्रैफिक रोका जाएगा, सुबह 4 बजे से सुबह 10 बजे तक रहेगा बैन, सुरक्षा के मद्देनजर यातायात डायवर्ट रहेगा
➡दिल्ली, बीकानेर के पास बिजली के खंभे में आग, आग लगने से इलाके में मची अफरातफरी, फायर सर्विस, पुलिस मौके पर पहुंची, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, मौके पर राहत और बचाव का काम जारी, दिल्ली के स्वरूप नगर का मामला
➡दिल्ली, दिल्ली स्वास्थ्य खरीद मामले में बड़ा आदेश, स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने जताई आपत्ति, स्वास्थ्य सचिव का जवाब बताया असंतोषजनक, ‘जांच चल रही कहकर रिकॉर्ड नहीं छिपाया जा सकता’, ORS पाउच की खरीद का मांगा पूरा ब्योरा, बेडशीट खरीद के रेट, मात्रा की भी होगी जांच, पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों की खरीद भी जांच के दायरे में, तुलनात्मक खरीद विवरण भी मांगा गया, CPA और लेखा शाखा के रिकॉर्ड खंगालने के निर्देश, बिल और चालान की भी होगी पड़ताल, GST रिकॉर्ड की भी जांच होगी, निरीक्षण और स्वीकृति रिपोर्ट मांगी गई, स्वास्थ्य सचिव को बिंदुवार जवाब देने का निर्देश, 17 अगस्त 2026 तक देना होगा संशोधित जवाब
➡रायबरेली, पुलिस प्रताड़ना से आत्महत्या का मामला, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने मुलाकात की, वीरेंद्र यादव ने परिजनों से मुलाकात की, परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया इनकार, पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज कराने की मांग, केस होने तक अंतिम संस्कार न करने का ऐलान, मनीरामपुल के पास मिला था युवक का शव, ऊंचाहार थाना क्षेत्र का मामला
➡इटावा, बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, रील बनाने निकले 3 बाइक सवार, युवक उल्टी दिशा से एक्सप्रेसवे पर चढ़ रहे थे, हादसे में फईम उर्फ सोनू की मौत, इरफान, इमरान गंभीर रूप से घायल, भरथना कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना
➡मुरादाबाद, डिलीवरी के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने दिल्ली किया रेफर, दिल्ली ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप, गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया, गुस्साई भीड़ ने अस्पताल में की तोड़फोड़, हंगामा देख डॉक्टर, स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार, मृतका के पति नाजिम ने पुलिस को दी तहरीर, भोजपुर क्षेत्र के सिरसवा दौराहा स्थित MI हॉस्पिटल
➡रायबरेली, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, बाइक सवार रामनरेश की दर्दनाक मौत, बछरावां थाना क्षेत्र की है घटना
➡रायबरेली, सिपाही आशुतोष ने आत्महत्या का किया प्रयास, जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस लाइन में तैनात है सिपाही आशुतोष पटेल, उच्चाधिकारी पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटे
➡शाहजहांपुर, दो कांवड़ियों की एक्सीडेंट में मौत, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आपस में टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों ने तोड़ा दम, दोनों मृतक कटरा क्षेत्र के रहने वाले, थाना कांट क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा
➡झांसी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का झांसी दौरा आज, राज्यपाल के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, सुरक्षा, यातायात और VVIP प्रोटोकॉल के दिए निर्देश
➡प्रयागराज, आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले में, सुबह 11:45 बजे पहुंचेंगे पुलिस लाइन हेलीपैड, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में पंच सम्मेलन, दोपहर 12 बजे सम्मेलन में शिरकत करेंगे, दोपहर 1:10 बजे सर्किट हाउस में संवाद करेंगे, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, शाम 4 बजे तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे
—————————–

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।