ब्रेकिंग
लखनऊ 14 अप्रैल 26*वीवीआईपी आगमन की तैयारियों को लेकर डीसीपी ईस्ट डॉ0 दीक्षा शर्मा ने परखा सुरक्षा घेरा, टाटा मोटर्स का किया निरीक्षण
लखनऊ-आगामी प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ0 दीक्षा शर्मा ने चिनहट क्षेत्रांतर्गत देवा रोड स्थित टाटा मोटर्स का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने कार्यक्रम स्थल की भौगोलिक स्थिति, प्रवेश एवं निकास द्वारों और पार्किंग व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
उन्होंने सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न होने देने के कड़े निर्देश दिए।
डॉ0 दीक्षा शर्मा ने ड्यूटी पर तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए संवेदनशीलता बरतने और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान कार्यक्रम स्थल
पर सुरक्षा के पुख्ता घेरे और यातायात प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*