लखनऊ ८ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ- मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान, संजय निषाद के बयान पर सहमति दी, कमलेश बिंद एनकाउंटर की जांच हो- राजभर, शंकराचार्य सपा के नेता हैं- ओपी राजभर, इन्हें अपना काम करना चाहिए- ओपी राजभर, राम मंदिर में चोरी की खबर पर बोले राजभर, अखिलेश यादव को कैसे पता चोरी हुई- राजभर, अखिलेश ने तो पैसा नहीं चढ़ाया था- राजभर, अखिलेश यादव तो कभी दर्शन करने भी नहीं गए, इंडिया गठबंधन को राजभर ने दगा कारतूस कहा
➡️लखनऊ- व्यवसायी की पत्नी को छेड़ा, चलती गाड़ी से फेंका, ऑटो चालक और उसके दोस्त ने की थी छेड़छाड़, विरोध करने पर चलती ऑटो से फेंका, घायल हुई, गला दबाया, शोर मचाने पर पीटकर ऑटो से फेंका, 20 मीटर घिसटती गई, लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, एक पहले हुआ था अरेस्ट, दूसरा मुठभेड़ में घायल, सर्वोदय नगर बंधा रोड पर सनी का हाफ एनकाउंटर
➡️कानपुर देहात- युवक ने पत्नी को छोड़ सास से की शादी, पत्नी को छोड़ा, सास से कोर्ट में रचा ली शादी, सोशल मीडिया पर ऐलान, फिर हो गए फरार, दामाद अपनी सास की खूबसूरती पर फिदा, विवाद बढ़ा तो नवविवाहित जोड़ा फरार हुआ, सास-दामाद की लव स्टोरी, पत्नी को धोखा, बेटी बोली मेरी मां ने ही मेरा पति हड़प लिया, दामाद-सास के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध, अब नए रिश्ते को मान्यता देने की अपील, अकबरपुर इलाके का मामला
➡️सहारनपुर- दोमुंहे सांप के नाम पर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, कुतुबशेर पुलिस ने शातिर ठग को किया गिरफ्तार, सांप को चमत्कारी और औषधीय बताता था शातिर, आस मोहम्मद के कब्जे से 4.94 लाख कैश बरामद, ऑडी Q-3 कार और नोट गिनने की मशीन मिली, फर्जी आधार कार्ड बनाकर बदलता था पहचान, नकली नोट, सफेद कागज की गड्डियां भी बरामद, एक सांप को 15 लाख रुपये में बेचता था, बड़े नेटवर्क से जुड़े होने के एंगल पर जांच शुरू, थाना कुतुबशेर क्षेत्र का मामला
➡️झांसी- झांसी पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर किया पुष्प अर्पित, अखिलेश यादव के पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया, यह सरकार का मामला नहीं है- पंकज चौधरी, यह मंदिर ट्रस्ट का मामला है जांच चल रही, जांच रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी
➡️देवरिया- नशेड़ी पति ने पत्नी पर किया हमला, पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया, महिला गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती, आरोपी पति पवन गिरी अरेस्ट किया गया, सदर कोतवाली इलाके का मामला
➡️बुलंदशहर- नहीं रुक रहा अवैध हथियार का प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर रौब जमाने का ट्रेंड, युवक का तमंचे के साथ फोटो वायरल, गौरव उर्फ चिंटू बताया जा रहा नाम, खुर्जा नगर का मामला
➡️बरेली- शातिर गोतस्कर से हुई पुलिस मुठभेड़, तमंचा, कारतूस, कुल्हाड़ी बरामद, मुठभेड़ में एक तस्कर मौके से फरार, कलुआ पर गैंगस्टर समेत 14 केस दर्ज, भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़
➡️चंदौली- निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत से हड़कंप, परिजनों ने अस्पताल परिसर में किया हंगामा, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, हालत बिगड़ने पर वाराणसी रेफर करने का दावा, परिजनों का आरोप- रास्ते में महिला की मौत, चकिया के पृथ्वी चौहान अस्पताल का मामला
➡️लखीमपुर खीरी- तेंदुए के हमले से मासूम की दर्दनाक मौत, 6 वर्षीय शुभम की तेंदुए ने ली जान, घात लगाकर तेंदुए ने किया हमला, तेंदुआ बच्चे को झाड़ियों में उठा ले गया, पिता के शोर मचाने पर छोड़कर भागा, नाराज ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई, ईसानगर थाना क्षेत्र के रायपुर की घटना
➡️बदायूं- दफन शव निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा गया, शनिवार को किशोरी की संदिग्ध मौत हुई थी, दो जनपद और तीन थाना क्षेत्रों में था विवाद, थाना क्षेत्रों के सीमा विवाद में उलझी पुलिस, अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने शव निकाला, रामगंगा किनारे कटरी में दफन किया गया था, प्रेम प्रसंग मामले में पिता पर हत्या का आरोप, दातागंज कोतवाली के अमरोली का मामला
➡️मुरादाबाद- मारपीट और पथराव का वीडियो वायरल, दबंगों ने इस्माइल के घर पर किया पथराव, घर में घुसकर मारपीट का भी आरोप, कई महिलाएं पथराव, मारपीट से घायल, दोनों पक्षों में मामूली बात पर था विवाद, पाकबड़ा थाना क्षेत्र का मामला
➡️आगरा- सिकंदरा थाने में महिला की पिटाई की पुष्टि, चार पुलिसकर्मियों पर दर्ज होगा मुकदमा, वारंटी महिला की पिटाई हुई- मेडिकल रिपोर्ट, रुनकता चौकी इंचार्ज समेत 4 पर होगा केस, महिला की सिकंदरा थाने में पिटाई की गई थी, पसली, सिर और आंख के पास चोट पाई गई, सिकंदरा थाना प्रभारी मुकदमा दर्ज करें- कोर्ट
➡️मुरादाबाद- हथौड़े से खोला ऑक्सीजन सिलेंडर का लॉक, एम्बुलेंस में किया गया हथौड़े का इस्तेमाल, मरीज स्ट्रेचर पर लेटा रहा, जान से खिलवाड़, टूल के बजाय हथौड़ा चला रहा एंबुलेंस अटेंडेंट, हथौड़ा इधर-उधर लगने से हो सकती थी घटना
➡️हापुड़- दहेज लोभियों ने ली नवविवाहिता की जान, दहेज की डिमांड पूरी न होने पर की हत्या, करंट लगाकर उतार दिया मौत के घाट, नवविवाहिता की मौत से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना हापुड़ देहात इलाके की वारदात
➡️महोबा- धसान नदी में डूबने से 2 भाइयों की मौत, सीएम योगी ने घटना पर दुख व्यक्त किया, पनवाड़ी में दोनों धसान नदी में डूबे, मृतकों के परिजनों के प्रति CM ने संवेदना व्यक्त की, परिवार की हर संभव मदद के निर्देश दिए
➡️अयोध्या- राम मंदिर के दान पात्र में गबन का मामला, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का बयान, किसी भी व्यक्ति को नहीं लिया हिरासत में- पुलिस, किसी से भी नहीं की जा रही पूछताछ- पुलिस, नॉर्मल ऑडिट की प्रक्रिया है प्रचलित- पुलिस
➡️आजमगढ़- 3 लाख रुपये की स्नैचिंग का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जौनपुर निवासी राजेश चौहान अरेस्ट, 2.56 लाख रुपये नगद बरामद किए, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद, थाना बरदह पुलिस ने किया अरेस्ट
➡️ग्रेटर नोएडा- मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने पर जोरदार प्रदर्शन, सोसाइटीवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, इको विलेज-1 में बढ़ा 89 पैसे मेंटेनेंस शुल्क, शुल्क बढ़ने से सोसाइटीवासियों में रोष, पुलिस ने फैसिलिटी प्रबंधन संग कराई बैठक, बिसरख थाना इलाके का मामला
➡️सीतापुर- सपा का जिला कार्यालय खाली कराया जाएगा, DM कोर्ट ने खाली करने का जारी किया आदेश, नजूल भूमि पर बने कार्यालय पर नोटिस चस्पा, कोर्ट ने 15 दिनों में खाली करने का दिया समय, टाउन हॉल की नजूल भूमि पर है सपा कार्यालय, अपील खारिज कर दिया आदेश
➡️मेरठ- दादरी फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा, आयसर कैंटर की ट्रेलर से जोरदार टक्कर, ट्रेलर में पीछे से जा घुसा आयसर कैंटर, हादसे में चालक सदानंद की मौके पर मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी, दौराला क्षेत्र में हुआ हादसा
➡️हैदराबाद- अंडरकवर एजेंट बनकर IPS ने किया भंडाफोड़, पब में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, DCP रीति राज ने ऑपरेशन को अंजाम दिया, कूकटपल्ली में किंग्स एंड क्वींस पब का मामला, वीडियो सबूत जुटाने के बाद टीम बुलाई गई, 4 महिलाओं सहित 9 लोग हिरासत में लिए गए
➡️हरिद्वार- हर की पौड़ी पर महिलाओं से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, युवक और महिला के बीच हुई तीखी बहस, बहस के दौरान युवक ने जड़ा तमाचा, गंगा सभा का कर्मचारी बताया जा रहा आरोपी, पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर
➡️देहरादून- देहरादून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी, 2 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर पर लगी गोली, 2 तमंचे, कारतूस, बाइक बरामद हुए, ऋषिकेश फायरिंग घटना में थे वांछित
➡️दिल्ली- म्यूल अकाउंट सिंडिकेट का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, धोखाधड़ी से जुड़े 30 अकाउंट्स नेटवर्क का पता लगा, मोबाइल से 1.91 लाख ट्रांसफर किया गया था, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट साइबर पुलिस ने अरेस्ट किया
➡️दिल्ली- इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, कांस्टीट्यूशन क्लब में बैठक, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव मौजूद, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव भी बैठक में शामिल, 23 दलों के नेता मौजूद
➡️दिल्ली- मामा पर अपने भांजे की हत्या का आरोप, निहाल विहार इलाके की घटना, गैस सिलेंडर से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप, घटना के बाद आरोपी मामा फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

More Stories
अयोध्या 8 jun 2026*में अनिल टेलर्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
नई दिल्ली:८ जून २०२६ * पश्चिम बंगाल में गुंडे सब भाग गए…’ सीएम सुवेंदु अधिकारी ने देश को बताया, 4800 लोग बाउंड्री लाइन से बाहर किए
मथुरा 8 जून 26*थाना फरेह क्षेत्र अंतर्गत टोल से पहले गोवर्धन से आगरा जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी*