सुल्तानपुर ८ जून २०२६तिकोनिया पार्क मौनी मंदिर स्थित बुड़वा हनुमत धाम में भंडारे का महाआयोजन, आस्था और सेवा का बनेगा संगम
वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी के तत्वावधान मे होगा विशाल भंडारा, तैयारियां पूरी
* तिकोनिया पार्क स्थित मोनी मंदिर परिसर में मंगलवार को जुटेंगे हजारों श्रद्धालु, प्रसाद ग्रहण करने का किया गया आमंत्रण
सुलतानपुर। धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शहर के प्रसिद्ध बुड़वा हनुमत धाम स्थित मौनी मंदिर परिसर में मंगलवार, 9 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। तिकोनिया पार्क स्थित मौनी मंदिर परिसर में होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजक व वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी के अनुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल पर प्रसाद वितरण, पूजन-अर्चन तथा भक्तों के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है।
युवा भाजपा नेता आशीष पांडेय सनी ने बताया की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान भक्तों के लिए भंडारे में प्रसाद ग्रहण करना केवल भोजन करना नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और पुण्य अर्जित करने का माध्यम माना जाता है। यही कारण है कि हर वर्ष इस आयोजन में शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें और धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं। बजरंगियो का कहना है कि भंडारा सामाजिक एकता और मानव सेवा का प्रतीक है, जहां बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों का स्वागत किया जाता है।
शहर के धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले बुड़वा हनुमत धाम में होने वाला यह आयोजन एक बार फिर श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों की आस्था को मजबूत करेगा।
विशेष
स्थान: तिकोनिया पार्क, मोनी मंदिर, बुड़वा हनुमत धाम, सुलतानपुर
📅 दिनांक: 9 जून 2026 (मंगलवार)
🕓 समय: शाम 4 बजे से

More Stories
बाँदा ८ जून २०२६ * प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में आज पूर्व एम एल सी जयवन्त सिंह व बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने प्रतिनिधि मंडल के साथ बिसंडा ब्लॉक का दौरा किया
सहारनपुर ८ जून २०२६ *उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट की बड़ी बैठक सहारनपुर में 28 जून रविवार को हो सकती है -गुरप्रीत बग्गा
कानपूर ८जुन २०२६ * पूर्व की सरकारों की तरह अब उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में केडीए विभाग द्वारा गरीब पीड़ित किसानों का शोषण तो जारी है ही लेकिन अब केडीए द्वारा डाटा तक ब्लॉक कर दिया गया