रायबरेली31जुलाई24*विद्युत कटौती से अधिवक्ताओं तथा ग्रामीणों ने उपकेंद्र का घेराव कर की नारेबाजी
महराजगंज (रायबरेली) लगातार हो रही विद्युत कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से आजिज होकर अधिवक्ताओं तथा ग्रामीणों ने आज बुधवार को महराजगंज उपकेंद्र का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की एक्सईएन द्वारा समस्या का निराकरण एक हफ्ते के अंदर किए जाने के आश्वासन पर सभी शांत हुए।
आज बुधवार की शाम चार बजे के करीब बिजली कटौती से परेशान होकर अधिवक्ता रणविजय सिंह, दीपू अवस्थी, शैलेन्द्र सिंह रणविजय सिंह उर्फ भोले, व राहुल मिश्रा चंदन पांडे अरविंद शुक्ला मुकेश सिंह आशीष सिंह अमरेंद कुमार दुर्गेश सिंह आयुष सिंह आदित्य सत्यम राघवेंद्र संतोष कमलेश सहित करीब दो दर्जन से अधिक लोगों ने महराजगंज उपकेंद्र का घेराव करते हुए नारेबाजी की तथा एक ज्ञापन एक्सईएन ओपी सिंह को सौंपा जिसमें कहा कि विभाग द्वारा लगातार अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है, जिससे आम जनमानस त्रस्त हो चुका है, सभी ने मांग की कि यदि जल्द समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
एक्सईएन ओपी सिंह ने एक हफ्ते के अंदर हर हाल में समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया जिस पर सभी शांत हुए।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन