रायबरेली31जुलाई24*विद्युत प्रवाहित 11 केवी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से लंगूर की मौके पर ही मौत
महराजगंज/रायबरेली: बुधवार को एक लंगूर पेड़ों के ऊपर उछल कूद कर रहा था, तभी बगल से निकली हाई टेंशन लाइन पर उसने छलांग लगा दी। विद्युत प्रवाहित 11 केवी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से लंगूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया, जिससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
आपको बता दें कि, घटना आज बुधवार की सुबह 7:20 बजे की है। चंदापुर पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले गांव पूरे गुमान सिंह में पेड़ों के बगल से निकली हाई टेंशन लाइन पर एक बंदर ने छलांग लगा दी। विद्युत प्रवाहित तारों में उलझकर करंट से बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही तेज स्पार्किंग के साथ लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई और लगभग 1 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। लोगों ने चंदापुर बिजली उपकेंद्र पर सूचना देकर हादसे से अवगत कराया। पावर सप्लाई कटने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लाइनमैन चंद्रभान ने ग्रामीणों की मदद से लंगूर को तारों से निकालकर पूरे विधि विधान से उसका अंतिम संस्कार कराया।

More Stories
महोबा15अगस्त26*बुंदेलखंड सोलंवन डिफेंस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सुल्तानपुर15अगस्त26*विकास खण्ड भदैया के ग्राम कुछमुछ में शहीद राम अनुज द्वार पर आज स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
सुल्तानपुर15अगस्त26*पीड़ित की आवाज उठाना गुनाह है तो यह गुनाह जारी रहेगा- एडवोकेट शैलेंद्र प्रताप यादव सोनू*