रायबरेली28दिसम्बर24*पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेसियों ने श्रद्धा -सुमन किया अर्पित

महराजगंज/रायबरेली: देश के अनमोल रत्न, सुविख्यात अर्थशास्त्री एवं राजनीतिज्ञ व दस वर्ष तक भारत सरकार का सफल नेतृत्व करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश शोक मना रहा है। आज महराजगंज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित किया जिसमे डॉ मनमोहन सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। डॉ मनमोहन सिंह को अपने शासनकाल में देश की जनता को भोजन-शिक्षा, सूचना और मनरेगा, भूमि अधिग्रहण कानून जैसे अधिकार देने वाले प्रधानमंत्री के रूप में हमेशा जाना जाएगा।
इस अवसर पर कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल ,प्रिन्सू वैश्य, भारत मिश्रा,भगवान दीन फौजी, गया प्रसाद चौरसिया, हनुमान जायसवाल, रवि चंद सिंह, हौसला प्रसाद तिवारी सहित कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 17 जुलाई 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई*
हरदोई17जुलाई26*ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, चालक वाहन समेत फरार*
मथुरा 17 जुलाई 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध 651 ग्राम गांजा सहित किया गया गिरफ्तार ।*