रायबरेली28दिसम्बर24*गुरुकुल विद्यालय प्रबंधन द्वारा जरूरतमंद लोगों को वितरित किए गए कम्बल

महराजगंज/रायबरेली। गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन की ओर से समाज हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं, विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रत्येक वर्ष गरीब जरूरतमंदो को ठंड से बचाव के लिए कम्बल वितरित किए जाते हैं।
उसी क्रम में स्वर्गीय रामदत्त मिश्रा की पुण्यतिथि पर आज शनिवार को विद्यालय प्रबंधन द्वारा ग्राम पंचायत मुरैनी में कम्बल वितरण का आयोजन किया गया विद्यालय के प्रबंधक आर डी मिश्र व उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा द्वारा मुरैनी ग्राम पंचायत के करीब 200 जरूरतमंदो को ठंड से निजात के लिए कम्बल वितरित किए।
इस दौरान पूजा मिश्रा ने कहा कि, गरीब और जरूरतमंदो की सेवा करने पर ईश्वर पुण्य प्रदान करता है, और सेवाभाव के कारण एक अलग प्रकार की आत्मसंतुष्टि मिलती है।
इस मौके पर मुरैनी प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह, अध्यापक अमित पांडे, महेश सिंह, राम सिंह, शिवमोहन सिंह, रविंद्र सिंह, सुशील मिश्रा, गुड़ई तिवारी, शेर बहादुर,अश बहादुर, सत्यम सिंह, मुकेश सिंह, राहुल मिश्रा, कप्तान सिंह,नान पांडे, अजय शुक्ला,भानु सिंह, राकेश,करन सिंह,महेंद्र,कमलेश पासी आदि उपस्थित रहे।
More Stories
सीधी (मध्य प्रदेश): असत्य पर सत्य की विजय: सीधी में विजयादशमी की धूम, क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- प्रियंका तिवारी भाजपा नेत्री
पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* पूर्णिया में दुर्गा पूजा पर बिजली व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त, सभी ग्रिड और शक्ति उपकेंद्रों से निर्बाध आपूर्ति जारी*
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया