रायबरेली28दिसम्बर24*महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन पर दर्ज किया मुकदमा
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मजरे हलोर गांव में एक महिला ने अपने पति देवरा तथा सास पर मारपीट कर घर से भागने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस नें महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विविध करवाई कर रही है।
आपको बता दे कि, घटना 23 दिसम्बर की है गांव निवासिनी संगीता पत्नी गुड्डू ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, घर में पारिवारिक विवाद चल रहा हैं। पहले तो उसके पति देवर और सास ने उसे घर से भागने का प्रयास किया जब वह घर से नहीं भागी तो सभी लोगों ने एक राय होकर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की जिसमें वह चोटिल हो गई है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर पति देवर और सास के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि, तहरीर प्राप्त हुई है तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*