रायबरेली19अक्टूबर24*कथा व्यास ने छठवें दिन गोवर्धन लीला एवं महा रास की कथाऔं का किया व्याख्यान
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के पहाड़पुर खेड़ा अटौरा गांव में आनंद मिश्रा द्वारा हो रही संकल्पित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन शनिवार को वृंदावन धाम से आए कथा व्यास भागवतोपासक वागीश रामचंद्र दास जी महाराज ने छठवें दिन प्रमुख रूप से गोवर्धन लीला एवं महा रास जैसी कथाओं का किया व्याख्यान। कथा व्यास ने बताया कि, भगवान ने अपने बाएं हाथ की उंगली पर गोवर्धन को धारण किया और वृंदावन वासियों की रक्षा किया। जब इंद्र ने यह देखा तो इंद्र ने आकर के भगवान कृष्ण से क्षमा मांगी और भगवान ने उसको क्षमा कर दिया। इसके पश्चात भगवान महा रास करते हैं शरद पूर्णिमा के दिन और अंत में भगवान ने कंस का वध किया। बताते चलें कि, कथा व्यास के साथ सहयोग कर रहे आचार्य पंडित अरुण कुमार त्रिपाठी, आचार्य अमरेश हसनपुर, आचार्य आकाश मिश्रा पाराकाला, आचार्य श्रवण कुमार मिश्रा, साउंड ऑपरेटर रागेंद्र सिंह, रामू त्यागी, ऑर्गन वादक बी.यल. बवाली, ढोलक वादक इंद्रपाल दरियावगंज,विदित हो कि, पहाड़पुर खेड़ा अटौरा गांव में हो रही संकल्पित श्रीमद् भागवत कथा के बारे में आनंद मिश्रा ने बताया कि, हर दूसरे महीने अलग-अलग स्थानो पर उनके द्वारा संकल्पित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
इस मौके पर रजनीश पाल यजमान, रामकुमार पाल (प्रधान) जंग बहादुर यादव, शिव मोहन सिंह, समर बहादुर सिंह, मोनू अवस्थी, अंजनी पांडेय, सुशील पांडेय, हर्षित सिंह, महेश भारती, सचिन वर्मा, दिनेश पाल, अवकाश सिंह, राम केवल पाल, सतीश पाल, राजेंद्र पाल, आदि श्रोतागण उपस्थित रहे।

More Stories
बांदा 16 मई 26*में अवैध बालू खनन का खुलासा*
मिर्जापुर16मई26*यह सिर्फ पेपर लीक नहीं बल्कि सरकार का पूरा सिस्टम ही लीक है
मिर्जापुर16मई26*शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलो में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस