रायबरेली19अक्टूबर24*उप जिलाधिकारी रश्मिलता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस
महराजगंज रायबरेली। शासन के मनसा अनुरूप जिले में बैठे उच्चाधिकारियों की पहली प्राथमिकता है कि तहसील दिवस व समाधान दिवस में आने वाले प्रत्येक फरियादी चाहे वह जिस विभाग से संबंधित हो उसका निस्तारण अविलंब किया जाए अन्यथा निस्तारण में कोताही बरतने वाले संबंधित विभाग के कर्मचारी व अधिकारी बक्से नहीं जाएंगे। यह उद्गार आज तहसील सभागार में संपन्न हुए तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रही उप जिलाधिकारी रश्मि लता उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रही थी।
बताते चले कि शासन के निर्देशानुसार तहसील परिसर में संपन्न होने वाले समाधान दिवस में आज कुल 32 शिकायती पत्र आए जिन में तीन शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया तो वहीं राजस्व विभाग से 12 पुलिस के 9 विकास विभाग 6 अन्य 5 शिकायती पत्र आए। इस मौके पर तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव, खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह, विद्युत विभाग से अवर अभियंता, लेखपाल प्रमोद कुमार, लेखपाल दर्शिता श्रीवास्तव, लेखपाल राजीव मिश्रा, आद्या प्रसाद, विपिन मौर्य, राजेश कुशवाहा, पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार यादव सहित समस्त विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
More Stories
सीतापुर 30 अक्टूबर 26**चूहें खा गये गरीब का एक लाख रुपया**गरीब परिवार का 5 साल का सपना चूहों ने पल भर में बर्बाद कर दिया*
जम्मू कश्मीर 30 अक्टूबर 26*कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में अक्टूबर महीने में ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*लेदर उद्योग को मिलेगी नई उड़ान! मोतीझील में 7वें लेदर मेले का आगाज,