रायबरेली12अप्रैल*न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में चलाया गया बालिका जागरूकता अभियान
महराजगंज रायबरेली आज दिनांक 12/04/ 2023 दिन बुधवार को बालिका जागरूकता समिति के सदस्यों व छात्राओं द्वारा न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में “बालिका जागरूकता अभियान” चलाया गया। जिसमें विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी श्रीवास्तव ने छात्राओं को बालिका सुरक्षा संबंधी टिप्स देते हुए छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया बालिकाएं कैसे अपनी सुरक्षा कर सकती हैं ।उन्होंने छात्राओं से कहा कि पहले वह अपने अंदर का भय और हिचकिचाहट दूर करें हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहें आपको सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा जब देश में बालिका सुरक्षित होगी तभी देश सशक्त होगा। इस मौके पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी श्रीवास्तव, नीतू सिंह , दीपा मौर्य ,अनामिका पटेल , मंजली अवस्थी, एवं छात्रा अध्यक्ष प्रभांशी शुक्ला मौजूद रहीं।

More Stories
भागलपुर 14 अप्रैल 26*ए वाई जैड क्रिएटर आपके शहर भागलपुर में खुला उत्पाद खरीद पर 10 प्रतिशत ऑफर के साथ
अयोध्या 14 अप्रैल 26*रुदौली नगर में विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर का किया गया शुभारंभ
अयोध्या 14 अप्रैल 26*रुदौली के कूढा सादात में अंबेडकर जयंती पर विशाल जनसभा का भव्य आयोजन