हरदोई12अप्रैल*पुलिस बूथ के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच शुरू*
हरदोई।उत्तर प्रदेश के हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र के सोल्जर बोर्ड चौराहे पर स्थित यातायात पुलिस बूथ के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार सुबह एक पुलिसकर्मी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।सूचना मिलते ही सीओ, एएसपी, एसपी समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिसकर्मी की पहचान अशोक कुमार यादव के रूप में हुई है। मृतक पुलिसकर्मी देवरिया जिले का रहने वाला था और हरदोई में यातायात पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था।
मृतक पुलिसकर्मी अशोक कुमार यादव हरदोई में एक किराए के मकान में रहता था।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अभी तक मौत की वजह पता नहीं चल पाई है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, वहीं मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
सहारनपुर 4 अक्टूबर 26*चार बच्चों की मां और तीन बच्चों के पिता ने रचा खूनी षड्यंत्र:
लखनऊ 4 अक्टूबर 26*चौक पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, दो अभियुक्त गिरफ्तार
अयोध्या 4अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें