रायबरेली06जुलाई*कलेक्ट्रेट बार के समर्थन में महराजगंज में अधिवक्तओं ने जिला प्रशासन को दिया कड़ी चेतावनी*
*अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी*
*नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्यवाही की किया मांग*
महराजगंज रायबरेली
रायबरली कलेक्ट्रेट बार एसोसियेशन के समर्थन में महराजगंज बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने आपातकालीन बैठक बुलाकर विचार विमर्श किया और कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता साथी नरेंद्र कुमार शुक्ला के ऊपर नायब तहसीलदार बृजेश कुमार द्वारा अमर्यादित तरीके से गाली गलौज व मारपीट करने तथा जिलाधिकारी के चेंबर में बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा वार्ता ना करने पर नाराजगी व्यक्त किया एवं महाराजगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष छोटेलाल व तहसील बार एसोसियेसन के अध्यक्ष के के यादव के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में घूम घूम कर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। एवं दोषी नायब तहसीलदार बृजेश कुमार के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी, सुरेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव राजेश शुक्ला, मनीष तिवारी, सर्वेश कुमार अवस्थी टिंकू, राधेश्याम, प्रेम सिंह, अतुल कुमार पाण्डेय, कृष्ण मोहन त्रिवेदी, सत्यप्रकाश मिश्र नागेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, बलवंत शुक्ला, सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन