रायबरेली 24 सितंबर *भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने कोतवाल नारायण कुमार कुशवाहा को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित
महराजगंज/रायबरेली: महाराजगंज से नवागंतुक कोतवाली प्रभारी नारायण कुमार कुशवाहा को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष व प्रबंधक कौशल विकास मोहम्मद नदीम खान ने पुष्पगुच्छ कुछ भेंट कर सम्मानित किया, तथा क्षेत्र की कानून व्यवस्था के बारे में विस्तृत चर्चा की, कोतवाली प्रभारी श्री कुशवाहा ने अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नदीम खान को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बों बाजारों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए आश्वस्त किया।
आपको बता दें कि, नवागत कोतवाली प्रभारी नारायण कुमार कुशवाहा को रायबरेली जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने 2 दिन पूर्व ही महराजगंज कोतवाली का कार्यभार सौंपा है। श्री कुशवाहा पूर्व में सरेनी थाना तथा रायबरेली के किला बाजार चौकी में रहते हुए अपनी इमानदार छवि और न्याय प्रिय कार्यशैली के चलते जाने जाते रहे हैं।
इसी के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने श्री कुशवाहा पर भरोसा जताते हुए महराजगंज कोतवाली की कमान सौंपी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए है। श्री कुशवाहा के पदभार ग्रहण करने के बाद महराजगंज कोतवाली क्षेत्र की जनता को भी कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहने और न्याय की आस जगी है।
इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद नदीम खान कोतवाली पहुंचे और नवागत कोतवाली प्रभारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, तथा क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही क्षेत्र से आने वाले फरियादियों के लिए न्याय की अपेक्षा की।

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*