*एस डी एम के खिलाफ दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन*
*स्थानांतरण की मांग*
महाराजगंज रायबरेली एस डी एम सविता यादव के खिलाफ तहसील में अधिवक्ता समुदाय के लोग आज दूसरे दिन भी तहसील परिसर में घूम घूम कर जमकर नारेबाजी की। आपको बताते चलें कि तहसील के अधिवक्ता इन दिनों लगातार एस डी एम सविता यादव के खिलाफ आंदोलनरत है अधिवक्ताओं का कहना है कि एस डी एम की कार्यशैली ठीक नहीं है लगातार अधिवक्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है और तहसील भ्रष्टाचार का बोलबाला है विगत कई माह से नायब तहसीलदार तीन की जगह एक की भी तैनाती नहीं है जिससे सैकड़ों की संख्या में विवादित पत्रावलीओं में नामांतरण आदेश पारित नहीं हो रहा है। जिसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रेम प्रकाश उपाध्याय से की गई किंतु अभी तक एक भी नायब तहसीलदार की तैनाती महराजगंज तहसील में नहीं की गई है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शिवसागर अवस्थी, विद्यासागर अवस्थी, सुरेंद्र श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव राजेश शुक्ला सत्यप्रकाश मिश्र, अमित शुक्ला, राधेश्याम, प्रेम सिंह, शुभंजय सिंह, इम्तियाज अली सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर24अक्टूबर26*तितावी में बदमाशों का दुस्साहस! चेकिंग के दौरान पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग,
कानपुर नगर 24 अक्टूबर 26**सिक्योरिटी गार्ड की गेट के गिरने पर हुई मौत*
बांदा 24 अक्टूबर 26*तिंदवारी के तेरही माफी मोड़ पर जलभराव और गड्ढों से हाइवे पर जाम, हादसे का खतरा*