उप जिलाअधिकारी के कार्यालय के सामने कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
महराजगंज रायबरेली कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुशील पासी को कोतवाली पुलिस द्वारा कल देर रात थाने में बैठा लिया गया था जिसको लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता उग्र हो गए और आज उप जिला अधिकारी के कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार अनिल पाठक एवं क्षेत्र अधिकारी रामकिशोर सिहं को ज्ञापन दिया और बताया कि सुशील पासी प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता है और ईमानदार गरीब मजदूर व व्यापारियों छात्रों के खिलाफ हो रहे अन्याय के खिलाफ संघर्षशील लोकप्रिय नेता है और बछरावां विधानसभा क्षेत्र से कई बार चुनाव लड़ चुके हैं बछरावां विधानसभा क्षेत्र से रनर प्रत्याशी रहे सुशील पासी कि बढ़ती लोकप्रियता तथा कांग्रेस के महासचिव होने के कारण विपक्षी नेताओं ने एक घटिया राजनीतिक साजिश रची मात्र 5 माह बाद विधानसभा चुनाव होने के कारण फर्जी मुकदमे में फंसाने एवं मनोबल गिराने तथा राजनीतिक सामाजिक व आर्थिक मानहानि पहुंचाने के लिए अकारण थाने मे बुलाया तथा मानवा अधिकारों का उल्लंघन कर विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने का प्रयास किया गया ज्ञापन देते हुए प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने उच्चस्तरीय जांच कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई इस मौके पर उनके साथ उनके साथ सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे
More Stories
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*घर में घुसकर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार….
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*