राजगढ़13अक्टूबर*ब्यावरा शहर पुलिस ने 06 फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
थाना ब्यावरा शहर में अपराध क्रमांक 574/22 धारा 307, 294, 323, 147, 148, 149, 506 भादबि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की धारा 307 के आरोपियान कहीं बाहर जाने की फिराक में हैं की सूचना से थाना प्रभारी ब्यावरा शहर निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर द्वारा थाने में दो टीम गठित की गई टीम में स्वम थाना प्रभारी , आर. 759 दिनेश किरार एवं दूसरी टीम में उपनिरीक्षक मोरसिंह मंडेलिया, आरक्षक 656 संदीप के आरोपीयान का घर ग्राम डकोरा पहुंच कर दोनों टीम के द्वारा दबिश दी गई जो आरोपी कमल दांगी , दीपक दांगी, सुरेश दांगी, रामेश्वर दांगी, प्रदीप दांगी, सोमनाथ दांगी सर्व निवासी डकोरा को गिरफ्तार किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय ब्यावरा पेश किया जहाँ से न्यायिक हिरासत मे जिला जेल भेजा गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाहि में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर एवं उनकी टीम उपनिरीक्षक मोहरसिंह मंडेलिया, ए एसआई गुलाबचंद धाकड़, प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह परमार, प्रधान आरक्षक देवेंद्र मीणा, प्रधान आरक्षक संजय बाथम, आरक्षक 759 दिनेश , आरक्षक संदीप, आरक्षक चंद्रेश कुशवाह, आरक्षक रिंकेश धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Stories
रोहतास22जून26*आईएएस दीपक कुमार मिश्रा बने रोहतास के नए जिलाधिकारी: उदिता सिंह से लिया प्रभार |
पूर्णिया बिहार22जून26*पूर्णिया को मिला पहला एसएसपी: डॉक्टर शौर्य सुमन ने संभाला मोर्चा,
पूर्णिया कस्बा 22 जून26 कसबा हत्याकांड: 3 दिन में खुलासा, हथियार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार