मैनपुरी20मई2026*समाजवादी नेता अशोक यादव को श्रद्धांजलि, योगेन्द्र यादव ने जताया शोक
मैनपुरी से सचिन गुप्ता, यूपीआजतक
अशोक यादव को दी श्रद्धांजलि
मैनपुरी। नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट (एनडीपीएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने अपने मौसेरे भाई एवं चतुरीपुर के ग्राम प्रधान अशोक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताया गया कि अशोक यादव का कैंसर बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
अशोक यादव मैनपुरी के सक्रिय समाजवादी नेताओं में गिने जाते थे और सामाजिक कार्यों में उनकी विशेष पहचान थी। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कार्यों को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
योगेन्द्र यादव ने कहा कि अशोक यादव का निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

More Stories
राजनांदगांव20मई26*क्रेस्ट कंपनी में मजदूरों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी
कानपुर नगर20 मई 2026*वाहन पार्किंग की नीलामी 23 मई को होगी
कानपुर नगर, 20 मई 2026*कलक्ट्रेट परिसर में दुकानोंकी नीलामी प्रक्रिया 25 मई को