मुजफ्फरनगर29जनवरी*यातयात प्रभारी निरीक्षक रूप किशोर शर्मा व टीएसआई बी के त्यागी यातायात के नियमों के प्रति जागरूक कर रहें साथ ही यातयात के नियम तोड़ने वालों के कर रहें चालान*
*टी आई ने ओवर स्पीड वाहनों के 42 चालान कर 22000 रुपये का शमन शुल्क भी वसूला*
मुज़फ्फरनगर।यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए सड़को पर लगातार उतरकर यातयात प्रभारी निरीक्षक रूप किशोर शर्मा व टीएसआई बी के त्यागी वाहन स्वामियों को जागरूक तो कर ही रहें साथ ही राजस्व बढाने का काम भी कर रहें।आज भी यातायात प्रभारी निरीक्षक रूप किशोर शर्मा ने अपने टीएसआई बी के त्यागी को साथ लेकर हाईवे पर खतौली थाना क्षेत्र में इंटरसेप्टर के माध्यम से ओवर स्पीड वाहनों के 42 चालान किए तथा 22000 रुपये का शमन शुल्क भी मौके पर ही वसूला।चेकिंग को देखते हुए कुछ गाड़ी स्वामियों ने तो अपनी गाड़ी की स्पीड स्वंम ही कम कर ली और कुछ बच नही पाएं यातायात प्रभारी की नजरों से। उल्लेखनीय हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों पर यातयात माह मनाया जा रहा हैं और यातयात के नियमों के प्रति लोगो को लगातार जागरूक किया जा रहा जिससे कि किसी का जीवन बच सके।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*
पूर्णिया, 3 सितम्बर 26*मध्यस्थता अभियान 3.0 की तैयारी तेज, जिला जज के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक*