मुजफ्फरनगर20जुलाई26*ऑपरेशन सवेरा की बड़ी कामयाबी: 27.78 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,
मुजफ्फरनगर से फ़हीम अख्तर, यूपीआजतक।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना फुगाना पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 27.780 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किया गया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार (UP-15 DY-6236) भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल समद, निवासी ग्राम रूडकली थाना भोपा, तथा नजमुद्दीन, निवासी ग्राम कम्हैड़ा थाना ककरौली, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। दोनों को मेरठ-करनाल हाईवे स्थित लोई नहर पटरी के पास चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने कथित रूप से बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर विभिन्न स्थानों पर फुटकर में बेचते थे।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यूपीआजतक के लिए मुजफ्फरनगर से फ़हीम अख्तर की रिपोर्ट।
#Muzaffarnagar #OperationSavera #UPPolice #DrugSmuggling #GanjaSeized #NDPSAct #CrimeNews #BreakingNews #UPAajTak #MuzaffarnagarPolice #उत्तरप्रदेश #मुजफ्फरनगर #यूपीआजतक

More Stories
बाराबंकी21जुलाई26*’83 सीटों का रिमोट हमारे पास’, रामनगर से अरविंद राजभर का बड़ा सियासी दावा
देहरादून21जुलाई26*दिल्ली में हुए छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में भी भारी हंगामा*
कानपुर नगर21जुलाई26*दहेज हत्या के अभियुक्त को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा*