मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:26 अप्रैल 25 *किसान का बेटा प्रथम स्थान प्राप्त किया*
मिर्जापुर जिले के थाना विंध्याचल अंतर्गत जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया में कक्षा 12 में अध्ययन करने वाले अशोक बिंद पुत्र रामदुलार बिंद (व्यवसाय कृषि) ने अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अशोक बिंद ने कुल 423/500 अंक प्राप्त किए। अशोक बिंद ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता पिता को दिया, अशोक का कहना है कि वो अपने गुरुजनों और माता पिता के आशीर्वाद से भविष्य में और भी मेहनत करते हुए एक अच्छा मुकाम हासिल करेगा। और माता पिता और विद्यालय का नाम रोशन करेगा। आज इंटरमीडिएट के परीक्षा फल के बाद अशोक काफी भावुक भी हो गया कि अब आगे की पढ़ाई के लिए इस स्कूल से उसे बिदा लेना पड़ेगा । पर वो अपने गुरुजनों का बहुत शुक्रगुजार रहेगा।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें