कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*गाजे बाजे एवं डी जे के साथ नाचते गाते निकले भक्त लोग माता रानी का किया विसर्जन*
*माता के हजारों भक्तों को सपा के प्रदेश सचिव ने कराया जल पान एवं प्रसाद*
*प्रदूषित तालाबों में किया गया माता रानी का विसर्जन*
*भरवारी कौशांबी* नगर पालिका परिषद भरवारी अंतर्गत लगभग पचासों माता रानी की मूर्तियों को प्रदूषित तालाबों में माता रानी का हुआ विसर्जन lइस बीच कस्बा भरवारी के पूर्व चेयरमेन एवं सपा के प्रदेश सचिव कैलाश केशरवानी एवं उनके सहयोगियों ने माता रानी के सभी हजारों भक्तों को जल पान एवं माता रानी का प्रसाद ग्रहण कराया जिससे भक्तों ने पूर्व चेयर मैन कैलाश केशरवानी एवं उनके सहयोगियों को अंतर आत्मा से आशीर्वाद दिया lइससे पहले नगर पालिका परिषद की सभी माता की मूर्तियों को भक्तों द्वारा गांजे भांजे एवं डी जे की धुन पर नाचते गाते नगर भ्रमण करते हुए मूर्ति का विसर्जन किया गया lहालांकि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राम सिंह एवं अध्यक्ष कविता पासी द्वारा मूर्ति विसर्जन स्थल पर भक्तों के लिए विसर्जन के बाद जल पान एवं प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी lक्रासिंग के इस पार की सभी माता रानी की मूर्तियों को गैरसा तालाब में एवं फाटक उस पर बड़ी कुटि के बगल में तालाब में विसर्जन की व्यवस्था की गई थी l
जिसकी देख रेख की व्यवस्था चौकी भरवारी के सिपाही अपनी पैनी निगाहों से सभी पर नजर जमाए हुए थे जिससे किसी भी अनहोनी होने पर निपटा जा सके lवही शिशु मंदिर कालोनी मेहता रोड एल आई सी ऑफिस के सामने पुरानी चल चित्र के पास शाह गंज पानी टंकी हनुमान मंदिर बिंदा मील सिंघिया चमान्धा एन डी कॉलोनी परसरा भटपुरवा दशरथ पुर टिकरी गेरसा बिसारा आदि दर्जनों गांवों की मूर्तियों गिरसा तालाब मे विसर्जन किया गया इसी प्रकार दर्जनों गांवों की मूर्तियां उस पार बड़ी कुटि में विसर्जन किया गया l सबसे बड़ी बात तो यह रही कि माता रानी की विसर्जन को ले जाये समय महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया lभरवारी कस्बा में जगह जगह स्थानीय व्यापारियों द्वारा खाने की व्यवस्था की गई थी जिससे लोगो ने खूब मौज मस्ती करते नाचते गाते मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया
*
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री