महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
चरखारी से सादिक इस्लाम की रिपोर्ट यूपी आज तक
**चरखारी (महोबा)।** ग्राम सूपा में एक महिला और उसके दिव्यांग बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता साधना सेन ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर लाठी से हमला कर मां-बेटे को पीटने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने चरखारी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता साधना सेन के अनुसार, गांव में कथित रूप से गांजे की बिक्री किए जाने की शिकायत से नाराज होकर आरोपी उनके घर में घुस आया। आरोप है कि गांजे की बात को लेकर वह गाली-गलौज करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने लाठी से हमला कर दिया।
मारपीट की आवाज सुनकर महिला का दिव्यांग बेटा बचाव के लिए पहुंचा, तो आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़िता ने चरखारी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में चरखारी कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
**अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पीड़ित मां-बेटे को कब तक न्याय मिल पाता है।**
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प
झाँसी 9 अक्टूबर 26*बुंदेलखंड राज्य का समर्थन नहीं करने पर अखण्ड बुंदेलखंड के 9 सांसदों का सामूहिक पुतला फूका गया*।