मथुरा19फरवरी25*मथुरा में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला की मौत:*
शव को पॉलीथीन में पैक करके ले गए, 6 घरों में दरारें, पायल बनाते वक्त हादसा हुआ।
मथुरा से लक्ष्मी शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
~~~~~~~~~~~~~
मथुरा में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। तेज धमाका हुआ, इसकी चपेट में आई एक महिला की मौत हो गई।
महिला के क्षत-विक्षत शरीर को पुलिस ने पॉलीथीन के बैग में इकट्ठा किया, 2 और घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।
तेज धमाका होने की वजह से आसपास के 6 घरों में दरारें आ गई हैं। जिस घर में धमाका हुआ, वहां गिलट की पायल बनाई जा रही थी। यह पूरा मामला मथुरा के गोविंदनगर इलाके की महाविद्या कॉलोनी में हुआ।
महाविद्या कॉलोनी की 80 फुटा रोड के सेक्टर-एफ में बुधवार दोपहर 12 बजे एक मकान में आक्सीजन सिलेंडर फट गया।
हादसे में संजना की मृत्यु हो गई। उनकी जेठानी मीना और भतीजा ठाकुर घायल हो गया। धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर आ गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी हुई है।

More Stories
बांदा 30 जून 26* तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत – चालक ट्रक लेकर फरार*
कानपुर नगर30जून26*अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद का जगह जगह हुआ स्वागत
प्रयागराज30जून26*उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया पाठ्यक्रम