मथुरा16सितम्बर24*युवक को साँप द्वारा काटे जाने पर आनन फानन पहुंचाया अस्पताल।
थाना मगोर्रा समीप उंचा गांव के रहने वाले एक युवक को सांप ने काट लिया जिसकोे परिजनो ने आनन फानन जिला अस्पताल ला कर भर्ती कराया।
उंचा गांव के धरम सिंह पुत्र नैतिक को सांप ने काट लिया। अंजली पत्नी धरम सिंह द्वारा बताया गया की आज सुबह 11ः00 बजे युवक अपने दोस्तो के साथ घर के बाहर प्लॉट में क्रिकेट खेल रहा था जब वह बॉल लेने के लिए गया तो वही झाड़ी में बैठे हुए सांप ने युवक के पैर पर काट लिया जिसका परिजनो को पता लगते ही आनन फानन मथुरा जिला अस्पताल में युवक को भर्ती कराया । जहां जिला चिकित्सकों द्वारा युवक का उपचार किया गया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 21 नवंबर 26। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का तोहफा, वैशाली से किया उद्घाटन-शिलान्यास
कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत,डिजायर ने कुचला, दोनों चालक फरार*
कानपुर नगर 21 नवम्बर 26*कानपुर में ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है.