मथुरा 30 सितंबर 25 थाना मगोर्रा अंतर्गत मनाया गया “MISSION SHAKTI”
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक से
माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना *“मिशन शक्ति”* के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान फेज 5.0 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा मंशादेवी मन्दिर में बालिकाओं को महिलाओं एवं बेटियों के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिला सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां- जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 व आत्मरक्षा सम्बन्धी टिप्स एवं कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर अभियान को सफल बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

More Stories
कानपुर नगर22जुलाई2026*60 लाख की चोरी का खुलासा शातिर चोर को किया गिरफ्तार*
लखनऊ22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सतना22जुलाई2026*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हर तरफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लोगो में भारी आक्रोश, जगह जगह पुतला दहन*