मथुरा 30 सितंबर 25 थाना बल्देव अंतर्गत मनाया गया मिशन शक्ति
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक से
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के लिये प्रचलित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत चलाये जा रहे अभियान 1.महिला शशक्तिकरण 2. महिला हेल्पलाइन संबंधी चित्रण 3. बेटी बचाओ बेटी पढाओ 4. पुलिस आपकी मित्र 5. नारी सुरक्षा के क्रम में प्रभारी निरीक्षक एवं मिशन शक्ति व एण्टी रोमियो टीम थाना बलदेव मथुरा द्वारा पं0 हरिशंकर द्विवेदी सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल, बलदेव मथुरा में आज दिनांक 30.09.2025 को कक्षा 09 व 10 की छात्राओं के मध्य कला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया । जिसमें सभी छात्राओं को कला प्रतियोगिता से सम्बन्धित सामग्री उपलब्ध करायी गयी व प्रतियोगिता के पश्चात प्रथम स्थान पर कक्षा 10 से गौरी पुत्री दिनेश को 201 रू नगद पुरस्कार व शील्ड व द्वितीय स्थान पर कक्षा 10 से कविता पुत्री योगेश को 151 रू नगद पुरस्कार व शील्ड व तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से कक्षा 10 से प्रियंका पुत्री विष्णु एवं कक्षा 9 से प्राची पुत्री मनोज को 101 रू नगद पुरस्कार व शील्ड व चतुर्थ स्थान पर कक्षा 9 से काजल पुत्री ऊधम सिंह व पंचम स्थान पर कक्षा 10 से राधा पुत्री रामभरोशी को 51 – 51 रू नगद पुरस्कार व शील्ड वितरित की गयी एवं मिशन शक्ति द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से भी अवगत कराया गया ।
More Stories
अयोध्या 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 1 नवम्बर 26*GST कलेक्शन में यूपी का जलवा! 24% की रिकॉर्ड ग्रोथ, देशभर में अक्टूबर में भी बरसा टैक्स का पैसा*
लखनऊ 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*