मथुरा 25 मार्च* क्रांतिकारियों की शहादत से मिली है आजादी – दिनेश शर्मा अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
सवांददाता – तरुण कुमार वशिष्ठ की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आजतक
मथुरा 25 मार्च* क्रांतिकारियों की शहादत से मिली है आजादी – दिनेश शर्मा अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा आज मगोर्रा मथुरा में आए और एक कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम हुआ. मथुरा कृष्ण जन्मभूमि केस के मुख्य बादी दिनेश शर्मा ने कहा कि क्रांतिकारियों की शहादत से आजादी मिली है. आदरणीय भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आदि क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी तब हम को आजादी मिली है. अकेले चरखे से आजादी नहीं मिली है. भगत सिंह ने अपनी मां से कहा था कि जब भी मेरी शहादत हो तो मां आप मेरी लाश को लेने मत आना किसी और को भेज देना क्योंकि मेरी लाश को देखकर आप रो पड़ेंगी और लोग कहेंगे कि भगत सिंह की मां रो रही है. यह मेरी शहादत का अपमान होगा. हिंदुस्तान में इतने महान क्रांतिकारी पैदा हुए थे. हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा ने कहा कि क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता दिलाई और नेता मौज ले रहे हैं. नेताओं के बच्चे विदेश में पढ़ते हैं और क्रांतिकारियों के वंशज आज भी मजदूरी कर रहे हैं. क्रांतिकारियों के वंशजों को भारत सरकार के द्वारा ₹5000 प्रति माह पेंशन मिलनी चाहिए और नेताओं की पेंशन बंद होनी चाहिए।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।