मथुरा 22 मई 26* समस्त पीआरवी वाहनों के कार्मिको की कार्य दक्षता में सुधार /व्यवहार कुशलता के सम्बन्ध में सम्मेलन आयोजित किया गया।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* जनपद मथुरा यूपी-112 में 66 चार पहिया व 21 दो पहिया कुल 87 पीआरवी वाहन संचालित हैं उक्त पीआरवी वाहनो पर ड्यूटीरत कार्मिकों के कार्य दक्षता सुधार /व्यवहार कुशलता व आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना जागृत करने हेतु पुलिस लाइन सभागर में आज दिनांक 22.05.2026 को समय 10.00 बजे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी यूपी-112 जनपद मथुरा द्वारा पीआरवी वाहनो के रेंसपोंस टाइम , जनता द्वारा फीडबैक ,रात्रि चैकिंग ,थाना पुलिस के साथ समन्वय ,टर्नआउट ,जोनल/सैक्टर चैकिंग, रोस्टर के अनुसार भ्रमण, इवेंट रजिस्टर व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज का रखरखाव ,पीटीजैड /बॉडीवार्न कैमरा प्रयोग के सम्बन्ध में व पीआरवी वाहन की दृष्यता मुख्य मार्गों पर बनी रहने आदि के सम्बन्ध में सम्मेलन किया गया । जिसमें प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 देव पाल पुंडीर, उ0नि0 एमटी0 यूपी-112 नीतू सिंह एवं जनपद में संचालित समस्त पीआरवी वाहन पर नियुक्त कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया । ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा गूगल लिंक के माध्यम से प्रतिभाग किया गया l सभी पुलिस कार्मिकों से जनपद में घटित होने वाली घटनाओं में कमी व ड्यूटी में आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में सुझाव लिये गये जिसमें कर्मियों द्वारा बताया गया कि
*1.* लक्ष्मी नगर यमुना पुल के पास यमुना नदी पुल से कूद कर आत्महत्या के प्रयास की इवेंट प्राप्त होती हैं यदि गोकुल बैराज की तरह यमुना नदी पुल पर भी दोनों तरफ जाली लगवा दिया जाए तो कूद कर आत्महत्या किए जाने की घटनाएं रोकी जा सकती हैं ।
*2.* यमुना नदी के किनारे लगी पीआरवी वाहनों पर लाइफ जैकेट, रस्सा,रिंग यदि उपलब्ध रहे तो डूब रहे लोगों का बेहतर रेस्क्यू किया जा सकेगा ।
*3.* कोसी छाता रोड पर हाईवे पर अनावश्यक कट को बंद करके सड़क दुर्घटनाएं कम की जा सकती हैं ।
*4.* मुख्य मार्गों पर भूसा तथा ईंटों से भरे हुए ट्रैक्टर को यदि रात्रि 11:00 बजे के बाद ही चलाने की अनुमति दी जाए तो दो पहिया वाहन चालकों की रात्रि की दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं ।
उक्त बिंदुओं के संबंध में संबंधित से पत्र व्यवहार करके लागू किया जाएगा । नदी के किनारे लगी समस्त पीआरवी को लाइफ जैकेट सहित सभी उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे तथा भूसा आदि के ट्रैक्टर रात्रि 11:00 बजे से 5:00 के मध्य ही चलाए जाएंगे । समस्त पुलिस कर्मियों से जनता के इंटरेक्ट होने के समय बॉडीवॉर्न कैमरा धारण किए जाने तथा बातचीत के समय मृदुल भाषा का प्रयोग किए जाने हेतु निर्देशित किया गया । हाईवे तथा एक्सप्रेस वे पर जो भी पीआरवी लगाई गई हैं वह अपना पीटीजे कैमरा की रिकॉर्डिंग लगातार ऑन रखेंगे lवर्तमान में पीआरबी पर लगे पुलिस कर्मियों के व्यवहार से 93% कॉलर संतुष्ट हैं इसे बढ़ाकर 100% किए जाने हेतु निर्देशित किया गया । जनपद मथुरा का रिस्पांस टाइम औसत 5 मिनट का है जो कि प्रदेश के शीर्ष 05 जनपदों मैं सम्मिलित है रिस्पांस टाइम को 05 मिनट पर ही मेंटेन रखा जाए ।
*सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन तथा व्यवहार पुलिस कार्यों के अनुरूप ही रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया ।*

More Stories
मथुरा23मई26*यूपी-112 कर्मियों की कार्यदक्षता सुधार हेतु सम्मेलन आयोजित
अलीगढ़23मई26*लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न
मथुरा 22 मई 26 *HDB FINANCE औरंगाबाद में फर्जीवाड़ा आरोपी पर विधिक करवाई*