ब्रेकिंग न्यूज
लखीमपुर खीरी24अगस्त26* सदभावना डाक कांवड़ को भाजपा नेता रवि गुप्ता ने रवाना किया*
मयंक गुप्ता
लखीमपुर खीरी*पलिया विधानसभा क्षेत्र के मकनपुर से सावन के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के शुभ अवसर पर द्वितीय भव्य डाक कांवड़ प्रहलाद लोधी के नेतृत्व में करीब 100 कांवड़ तीर्थ यात्रियों के साथ रवाना हुई*
*कांवड़ यात्रियों ने पंचमुखी बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर गोदावरी के लिए प्रस्थान किया। यहां से गंगाजल लेकर सभी कांवड़ यात्री दौड़ते हुए छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे*
*भारत-नेपाल सीमा पर भाजपा नेता रवि गुप्ता ने एसएसबी, कस्टम, पुलिस, नेपाल सशस्त्र पुलिस, नेपाल पुलिस एवं वरिष्ठ पत्रकारों के साथ सदभावना डाक कांवड़ का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने सभी कांवड़ यात्रियों को मंगलकामनाएं देते हुए यात्रा के लिए रवाना किया*
*इस दौरान भारत-नेपाल सीमा पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा*

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार*
कौशाम्बी24अगस्त26*उप जिलाधिकारी ने ग्राम तेरहरा में भूमि विवाद की 04 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण*
सुल्तानपुर24अगस्त26भदैंया में कांवरियों का सैलाब, आदि गंगा गोमती तट से बाबा जनवारीनाथ धाम के लिए निकली विशाल कांवर यात्रा