June 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 11 मार्च 26*थाना राया पुलिस द्वारा सास की तकिए से गला दबाकर हत्या करने वाली बहू व हत्या में शामिल उसके सहयोगी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।*

मथुरा 11 मार्च 26*थाना राया पुलिस द्वारा सास की तकिए से गला दबाकर हत्या करने वाली बहू व हत्या में शामिल उसके सहयोगी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।*

मथुरा 11 मार्च 26*थाना राया पुलिस द्वारा सास की तकिए से गला दबाकर हत्या करने वाली बहू व हत्या में शामिल उसके सहयोगी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।*

बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आजतक मथुरा

मथुरा *थाना राया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 72/26 धारा 103(1) BNS थाना राया जनपद मथुरा में वांछित चल रहे 1.अभियुक्ता को दिनांक 11.03.2026 को समय 12.05 बजे व 2.अभियुक्त आदिल पुत्र नसरूद्दीन निवासीगण ग्राम भंकरपुर बसेला थाना राया मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष को समय 12.10 बजे उनके घर ग्राम भंकरपुर बसैला थाना राया जनपद मथुरा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता व अभियुक्त के विरुद्ध थाना राया से विधिक कार्यवाही की गई ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 10.03.2026 को मुकद्दमा वादी द्वारा थाना राया पर सूचना दी थी कि उसके बेटे आमिर की बहू के पडौस के ही रहने वाले आदिल पुत्र नसरूद्दीन के साथ अवैध सम्बन्ध हो गये, मना करने पर भी उक्त दोनों मिलते रहते थे तथा हम लोगो को बात नही मान रहे थे । मैं और मेरा बेटा आमिर दोनों बाहर रहकर काम करते है तथा हम लोग दिनांक 03.03.2026 को घर पर नही थे । दिनांक 03.03.2026 को समय करीब 1.00 बजे रात्रि आदिल पुत्र नसरूददीन हमारे घर पर आया और मेरी पत्नी ने आदिल व बहू को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया । इससे आदिल को गुस्सा आ गया । आदिल व मेरी बहू ने मिलकर मेरी पत्नी की तकिया से मुँह दबाकर हत्या कर दी तथा समय करीब 3 बजे मेरी बहू ने मेरे पुत्र आमिर को सूचना दी कि अम्मी बोल नही रही है । सूचना पाकर मैं और मेरा बेटा घर पहुंचें तो मेरी बहू ने बताया कि अम्मी को साइलेन्ट अटैक पड़ गया है । इस पर मैंने व मेरे परिवारीजनों द्वारा मेरी पत्नी को दफना दिया गया । इसके बाद मैंने अपनी पत्नी की मृत्यु का कारण जानने के लिये थाना राया पुलिस को सूचना जिस पर दिनांक 10.03.2026 को मेरी पत्नी/मृतिका के शव का श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के आदेश के अनुपालन में कब्र से निकालकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई जिसमें मेरी पत्नी की दम घुटने से मृत्यु व गर्दन की हड्डी टूटा पाया जाना पाया गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना राया पर मु0अ0सं0 72/2026 धारा 103(1) BNS बनाम 1.अभियुक्ता व 2.अभियुक्त आदिल पुत्र नसरूद्दीन निवासी गण ग्राम भंकरपुर बसेला थाना राया मथुरा के विरूद्ध पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 11.03.2026 को अभियुक्ता व अभियुक्त दोनों को गिरफ्तार कर थाना राया से विधिक कार्यवाही की गई ।

गिरफ्तार अभियुक्ता व अभियुक्त का नाम व पता-
1.अभियुक्ता व
2.अभियुक्त आदिल पुत्र नसरूद्दीन निवासीगण ग्राम भंकरपुर बसेला थाना राया मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष ।

अभियुक्त व अभियुक्ता की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-
स्थान- अभियुक्त व अभियुक्ता के मस्कन ग्राम भंकरपुर बसेला थाना राया मथुरा से, दिनांक 11.03.2026 समय 12.05 व 12.10 ।

अभियुक्त व अभियुक्ता उपरोक्त का चालानी अपराध:-
मु0अ0सं0 72/26 धारा 103(1) BNS थाना राया जनपद मथुरा ।

अभियुक्त व अभियुक्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-
1.प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह थाना राया, मथुरा ।
2.निरीक्षक अपराध श्री अरविन्द सिंह थाना राया जनपद मथुरा ।
3.म0उ0नि0 रौनक थाना राया जनपद मथुरा ।
4.का0 1202 रवि कुमार थाना राया मथुरा ।
5.म0का0 1281 रूपाली थाना राया मथुरा ।

Taza Khabar