पूर्णिया बिहार 11 मार्च 26* बैंकों की सुरक्षा में पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, औचक निरीक्षण से अपराधियों में मचा हड़कंप
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत महोदया के आदेशानुसार पूर्णिया जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंकों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक रोकथाम के दृष्टिकोण से बैंकों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस ने बैंकों, एटीएम, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों और अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की, सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता, गार्ड की तैनाती तथा अलार्म सिस्टम की स्थिति की भी बारीकी से जांच की गई
इस निरीक्षण का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संभावित आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम करना था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे ताकि नागरिकों का विश्वास कायम रह सके और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*