मथुरा 1 दिसंबर 25 OPERATION CONVICTIONथाना – गोविन्द नगर ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में मथुरा पुलिस द्वारा अवैध देशी बन्दूक एवं कारतूस रखने वाले अभियुक्त को जेल में बितायी अवधि की सजा एवं 1000/- रूपये के अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया ।*
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान *”ऑपरेशन कन्विक्शन”* के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा निरन्तर समीक्षा एवं मार्ग दर्शन दिया जा रहा था । मथुरा पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से थाना गोविन्द नगर जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 674/2008 धारा 25 आर्म्स एक्ट में आज दिनांक 01.12.2025 को *माननीय न्यायालय जे0एम-08 जनपद मथुरा* द्वारा इस प्रकरण में विचरण करते हुए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त ब्रजपाल पुत्र लहरी निवासी सकीतरा थाना गोवर्धन जनपद मथुरा को को *जेल में बितायी अवधि की सजा एवं 1000/- रूपये* के अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया ।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया