भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक।
भागलपुर24मई25*लायनेस क्लब की महिलाओ ने कर्मठ समाजसेवी स्वर्गीय शंकर लाल जैन जी की स्मृति में व्हील चेयर प्रदत्त की।
भागलपुर बिहार में आज लायनेस क्लब ऑफ भागलपुर की महिलाओ ने कर्मठ समाजसेवी स्वर्गीय शंकर लाल जैन जी की स्मृति में उनकी धर्म पत्नी श्री मती सरोज जैन के द्वारा प्रदत्त एक व्हील चेयर दिव्यांग मनीष कुमार चौधरी को प्रदत्त की । उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस मौके पर लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट तीन सौ बाइस ई के कैबिनेट सचिव लायन डाॅ.पंकज टण्डन दिव्यांग बंधु की सेवा में मौजूद रहे । उन्होंने समाजसेवी सरोज जैन जी को नेक कार्य के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाऍं दी । अध्यक्ष रंजना अग्रवाल ने कहा कि मदद कर हम सभी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं ।तपस भरी गर्मी में प्याऊ एवं अन्य सेवा लगातार जारी है। क्लब की अध्यक्ष रंजना अग्रवाल, सचिव संगीता वर्मा,कोषाध्यक्ष नीलम अग्रवाल, नीरा मेहरा, सरिता टण्डन, मंजू वर्मा, वीणा अग्रवाल, संगीता बुधिया सेवा कार्य में लगी रहीं।
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,