आगरा24मई25*अस्पताल में महात्मा बुद्ध और बाबा साहेब के चित्रित टाइल्स फर्स पर लगाकर निंदनीय कुकृत्य किया।
🛑आगरा के एक अस्पताल में महात्मा बुद्ध और बाबासाहेब अंबेडकर जी चित्रित टाइल्स को फर्श पर लगाना एक ऐसा अपमानजनक कुकृत्य है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। कभी बाबासाहेब निर्मित संविधान बदलने की साज़िश, कभी मप्र में कोर्ट परिसर में उनकी मूर्ति लगाने का विरोध और कभी ज़मीनी टाइल्स पर उनका चित्रण एक सोची-समझी चाल है, जिसके पीछे प्रभुत्ववादियों का कौन सा गुट काम कर रहा है कहने की आवश्यकता नहीं है।
जैसे-जैसे पीडीए की चेतना बढ़ रही है, वैसे-वैसे पीडीए के प्रेरणास्रोत प्रतीकों व महापुरुषों पर और साथ ही पीडीए समाज पर वर्चस्ववादियों के शारीरिक-मानसिक प्रहार भी बढ़ रहे हैं। ऐसे सुनियोजित अपमान करके जिनको लग रहा है कि पीडीए का मनोबल टूटेगा वो ऐतिहासिक भूल कर रहे हैं। प्रताड़ना का प्रतिकार शक्ति बन कर उभरता है। उत्पीड़न की भी एक सीमा होती और उत्पीड़क की भी। अब भाजपा वो सीमा लाँघ चुकी है और अपने पतन को देखते हुए ऐसे कुत्सित-कृत्यों से पीडीए की हिम्मत और एकजुटता को तोड़ने का अंतिम प्रयास कर रही है, जिसमें अब वो कभी सफल नहीं होगी।
*अखिलेश यादव*

More Stories
नई दिल्ली20जून26*डीडी किसान से देशभर में पहुंचेगा प्रधानमंत्री मोदी का योग संदेश
राँची झारखण्ड20जून26*एक बार भोजन कर जिंदा रहते बिरसा मुंडा के गांववासी : एन डी पी एफ
भागलपुर20जून26*सबौर थानान्तर्गत 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।