भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर16जुलाई26*पीरपैंती थाना अंतर्गत एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा के साथ किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर*वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक-15.07.2026 को वादिनी शालिनी देवी के द्वारा पीरपैंती थाना को सूचना प्राप्त हुआ कि उनके पति-सुमित कुमार ओझा के द्वारा वादिनी (उनकी पत्नी) को क्षति पहुचाने / अप्रिय घटना के उद्देश्य से घर पर अवैध अग्नेयास्त्र का संग्रह किये हुए है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव-02, भागलपुर एवं पीरपैंती थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
उक्त गठित टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं छापामारी के क्रम में पीरपैंती थानान्तर्गत सा०-संबलपुर स्थित वादिनी के घर उनके पति सुमित कुमार ओझा पे०-राम नारायण ओझा को 01 देशी कट्टा के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी :-01. देशी कट्टा :-01।गिरफ्तारी :-01. सुमित कुमार ओझा पे०- राम नारायण ओझा सा०-संबलपुर थाना-पीरपैंती जिला-भागलपुर।छापामारी दल की विवरणी :-पु०नि० सह-थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत पीरपैंती थाना।पु०अ०नि० प्रमोद राम पीरपैंती थाना। स०अ०नि रविन्द्र कुमार पीरपैंती थाना।सशस्त्र बल पीरपैंती थाना।

More Stories
बांदा 16 जुलाई 26*अवैध कटान रोकने और वृक्षारोपण की पारदर्शिता को लेकर जिला वनाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बांदा 16 जुलाई 26*मदरसा जदीद में होनहारों की हौसला अफजाई।*
मथुरा 16 जुलाई 26OPERATION CONVICTION* *थाना- नौहझील, जनपद मथुरा*