July 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर12जुलाई26*मधुसूदनपुर थाना अन्तर्गत डकैती कांड का सफल उभेदन करते हुए 07 अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।

भागलपुर12जुलाई26*मधुसूदनपुर थाना अन्तर्गत डकैती कांड का सफल उभेदन करते हुए 07 अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक

भागलपुर12जुलाई26*मधुसूदनपुर थाना अन्तर्गत डकैती कांड का सफल उभेदन करते हुए 07 अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।

भागलपुर*दिनांक-09.07.2026 को मधुसूदनपुर थाना अंतर्गत गणेशीबाग के रहने वाली नीलू देवी पति-रवि शंकर रजक के घर से नकाबपोश अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर जेवरात, नगद, मोबाईल, एवं अन्य सामान लूट ली गई।इस संबंध में नीलू देवी पति-रवि शंकर रजक सा०-गणेशीबाग थाना-मधुसूदनपुर जिला-भागलपुर के फर्दबयान के आधार पर मधुसूदनपुर थानाकांड सं0-156/24 दिनांक-10.07.2026 पंजीकृत किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निगरानी में एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी-02, भागलपुर तथा मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष, डी०आई०यू० टीम भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।जहाँ उक्त गठित टीम के द्वारा प्रारंभिक अनुसंधान में वैज्ञानिक / तकनिकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज तथा मानवीय सूचना/साक्ष्यों के आधार पर इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी के क्रम में 01. सुरज साह पिता-गुलाब साह सा०-मथुरापुर को 11 ग्राम सोना के साथ इनके घर से विधिवत् गिरफ्तार किया गया 02. संतोष कुमार साह पिता-स्व० ईश्वर प्रसाद साह सा0-K.B लाल रोड़ दोनों थाना-नाथनगर के पास से 41 ग्राम सोना के साथ इनके घर से विधिवत् गिरफ्तार किया गया 03. मिथुन कुमार मंडल पिता-बब्लू मंडल सा०-बलुआ टोला को इनके घर से विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही पर 04. बिट्टु बेट्टु कुमार पिता-प्रकाश यादव सा०-करेला एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस के साथ इनके घर से विधिवत् गिरफ्तार किया गया 05. सज्जन कुमार पिता-विलाश मंडल सा०-दिग्धी को हरयण्डी थाना-नवादा जिला-बांका से 6000/- नगद के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया 06. अजय कुमार उर्फ छोटु पिता-रामप्रसाद मंडल सा०-छोटी दिग्धी को 31,500/- के साथ तथा 07. अमित कुमार पिता-बिन्देश्वरी यादव सा०-राघोपुर टिकर पाँचो थाना-मधुसूदनपुर सभी जिला-भागलुपर को 15,500/- के साथ दोनों को तारापिठ (पश्चिम बंगाल) से विधिवत् गिरफ्तार किया गया इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए विधिसम्मत् कार्रवाई कि जा रही है। बरामदगी :- 01. सोनाः-52 ग्राम।02. देशी कट्टा:-01! 03. जिंदा कारतूस:-01.! 04. नगदः-53,000 ! 05. मोबाइल फोनः-06.,!गिरफ्तार व्यक्तियों की विवरणी:-01. सुरज साह पिता-गुलाब साह सा०-मथुरापुर।02. संतोष कुमार साह पिता स्व० ईश्वर प्रसाद साह सा०-K.B लाल रोड़ दोनों थाना-नाथनगर।03. मिथुन कुमार मंडल पिता-बब्लू मंडल सा०-बलुआ टोला।04. बिट्टु कुमार पिता-प्रकाश यादव सा०-करेला।05. सज्जन कुमार पिता-विलाश मंडल सा०-दिग्धी।06. अजय कुमार उर्फ छोटु पिता रामप्रसाद मंडल सा०-छोटी दिग्धी।07. अमित कुमार पिता-बिन्देश्वरी यादव सा0 राघोपुर टिकर पाँचों थाना-मधुसूदनपुर सभी जिला-भागलुपर। छापामारी दल की विवरणी :-पु०नि० रंजीत कुमार अंचल निरीक्षक नाथनगर।पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल मधुसूदनपुर थाना।पु०अ०नि० सागर मधुसूदनपुर थाना।सशस्त्र बल मधुसूदनपुर थाना।डी०आई०यू० टीम भागलपुर।

Taza Khabar