लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, मुख्यमंत्री आवास वाले चौराहे पर भीषण जाम, पुलिस और सुरक्षा खुद भीषण जाम में फंसी है, ट्रैफिक पुलिस इस संवेदनशील स्थान से नदारद, पूरा लोहिया पथ जाम पड़ा है, लोग परेशान, बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष की ज्वाइनिंग है, शहर में मुख्य इलाकों में ट्रैफिक पूरी तरह बाधित, ये हालात एक घंटे से ज्यादा के हो गए हैं
➡लखनऊ, अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा, 9 साइबर अपराधियों को पुलिस ने अरेस्ट किया, मड़ियांव पुलिस और सर्विलांस टीम की कार्रवाई, ठगी की रकम USDT में बदली जाती थी, रकम चीन में बैठे सरगना तक पहुंचाई जाती थी, म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए होता था खेल, मजदूरों के दस्तावेजों से खुलवाए जाते थे खाते, 50 ATM कार्ड,3 चेकबुक,2 पासबुक,3 मोबाइल जब्त, मास्टरमाइंड समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी
➡लखनऊ, उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण महायज्ञ जारी, दोपहर 3 बजे तक 25 करोड़ पौधे लगाए गए, प्रदेश में उत्साह के साथ पौधे लगाए जा रहे, आज पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, शाम 6 बजे तक लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत पौधारोपण
➡लखनऊ, पीड़ित अभिषेक सिंह का वीडियो वायरल, जानकीपुरम पुलिस के बयान पर उठाए सवाल, आरोपी रिश्तेदार नहीं- अभिषेक सिंह, 7 आरोपियों में सिर्फ 2 थे परिचित- अभिषेक, गाड़ी में बैठते ही अन्य आरोपी सवार हुए-अभिषेक, पिस्तौल दिखाकर चेन, अंगूठी और कैश लूटा-अभिषेक, परिजनों से 1.27 लाख वसूले- अभिषेक सिंह, 3 दिन तक थाने के चक्कर लगाने का आरोप, तहरीर बदलवाने का दबाव- अभिषेक सिंह, मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए
➡लखनऊ, मुख्यमंत्री आवास वाले चौराहे पर भीषण जाम, पुलिस और सुरक्षा खुद भीषण जाम में फंसी है, ट्रैफिक पुलिस इस संवेदनशील स्थान से नदारद, पूरा लोहिया पथ जाम पड़ा है, लोग परेशान, बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष की ज्वाइनिंग है, शहर में मुख्य इलाकों में ट्रैफिक पूरी तरह बाधित, ये हालात एक घंटे से ज्यादा के हो गए हैं
➡हरिद्वार, हरिद्वार में फेक करेंसी के नेटवर्क का खुलासा, पंजाब से गिरोह का सरगना समेत 2 गिरफ्तार, 1 लाख दस हजार रुपये के नकली नोट बरामद, नोट छपाई का प्रिंटर और एक कार भी बरामद, कुछ दिन पहले गैंग के 4 मेंबर अरेस्ट हुए थे, पूछताछ के बाद दो और शातिर आरोपी अरेस्ट, आरोपी पवन ढाबे की आड़ में कर रहा था खेल
➡जालौन, कुएं में मिला लापता युवक का शव, दो दिन पूर्व घर से हुआ था लापता, 100 मीटर दूरी पर कुएं में मिला शव, पुलिस,दमकल कर्मियों ने निकाला शव, डकोर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡बुलंदशहर, एक महिला समेत 5 साइबर ठग अरेस्ट, ठगों के खातों में लाखों रुपये हुए ट्रांसफर, साइबर ठगों के बैंक एकाउंट फ्रीज हुए, बुलंदशहर पुलिस ने किया गिरफ्तार
➡वाराणसी, चचेरे भाइयों द्वारा भाई की हत्या का मामला, जमीनी विवाद में की थी भाई की निर्मम हत्या, एक आरोपी को पुलिस ने किया था गिरफ्तार, दूसरा आरोपी भाई अभी चल रहा है फरार, फरार हरिओम पर 25 हजार का इनाम घोषित, सिंधौरा थाना क्षेत्र के मझवा का पूरा मामला
➡मुरादाबाद, जामा मस्जिद पुल से बच्चे लगा रहे छलांग, रामगंगा में बच्चे लगा रहे मौत की छलांग, कई दिन से चल रहा है स्टंट का सिलसिला, बारिश के चलते रामगंगा नदी उफान पर, मुगलपुरा के जामा मस्जिद पुल का मामला
➡कानपुर, डंडे की पिटाई से युवक को आईं गंभीर चोटें, धर्मेंद्र नागर, अविनाश और पीयूष पर आरोप, हाल ही में जेल से छूटा है आरोपी धर्मेंद्र नागर, केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, सेन पश्चिम पारा के स्वर्ण जयंती विहार का मामला
➡झांसी, राम धन गबन मामले पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, विपक्ष के ढोंगियों को जनता जानती है- केशव, सपा प्रमुख अखिलेश हताशा के शिकार- केशव, ‘सपा का राजनीतिक भविष्य अब अंधकार में है’, SIT जांच जारी, दोषियों पर होगी कार्रवाई- केशव
➡बरेली, दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, जान पहचान का फायदा उठाकर किया रेप, दवाई दिलाने के बहाने जुवैद खान ले गया था, सुनसान जगह ले जाकर की रेप की वारदात, फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के शिवपुर के पास मुठभेड़
➡बलिया, थाने में दलित की थर्ड डिग्री से मौत का मामला, मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई, दारोगा सचिन सरोज,सिपाही अंकित सिंह पर FIR, आरोपी प्रधान लालू पर मुकदमा दर्ज किया गया, मनीष यादव पर भी मुकदमा दर्ज किया गया, बेटे विशाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ, रेवती थाने में डिग्री देने से युवक की हुई थी मौत
➡हरदोई, झोलाछाप के इलाज से बुजुर्ग की मौत, इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप, मौत के बाद आरोपी क्लिनिक छोड़ भागा, मल्लावां के राघवपुर चौराहे पर था क्लीनिक
➡मुजफ्फरनगर, कावड़ यात्रा से पहले पुलिस प्रशासन अलर्ट, डीजे संचालकों संग पुलिस प्रशासन की मीटिंग, डीजे संचालकों को दिए गए कड़े दिशा निर्देश, किसी को आहत देने वाले गाने नहीं बजेंगे, नियमों का पालन न करने पर होगी कार्रवाई, जिले की पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक
➡देहरादून, BJP की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जारी, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट बैठक में मौजूद, BJP राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग बैठक में पहुंचे, मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेता भी शामिल, 2027 चुनाव से पहले बैठक में मंथन जारी, SIR समेत कई मुद्दों पर बैठक में विचार विमर्श, एक निजी होटल में बीजेपी की अहम बैठक जारी
➡दिल्ली, गांधी नगर लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, 16.50 लाख गनपॉइंट लूट केस सुलझा, एक आरोपी अल्फैद गिरफ्तार, 2 फरार, पुलिस ने 2.50 लाख कैश बरामद किया, 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए, मास्टरमाइंड आशु ने पहले की थी रेकी, 10 जुलाई को कलेक्शन एजेंट से हुई थी लूट
➡दिल्ली, दिल्ली क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय ऑटोलिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़, एंटी एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल की कार्रवाई, पंजाब-राजस्थान के 2 वाहन खरीदार गिरफ्तार, 12 लग्जरी कारें बरामद, जाली नंबर प्लेट मिली, चोरी की गाड़ियां दूसरे राज्यों में खपाई जाती थीं, CCTV और चोरी के पैटर्न से मिला सुराग
➡दिल्ली, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रेसवार्ता, अयोध्या के राम मंदिर मामले पर बड़ा हमला, रामभक्तों की आस्था आहत हुई- केजरीवाल, राम मंदिर में भारी घोटाला हुआ-केजरीवाल, जमीन खरीद में अनियमितताएं हुईं-केजरीवाल, निर्माण में कमीशनखोरी हुई- केजरीवाल, दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही-केजरीवाल, दिल्ली में सुंदरकांड पाठ का आयोजन-केजरीवाल, सिग्नेचर कैंपेन शुरू करने का ऐलान किया, SIT केवल दिखावा है-अरविंद केजरीवाल, रामभक्तों से हस्ताक्षर अभियान में जुड़ने की अपील
————————————————————————————
[12/07, 16:42] +91 87380 48060: *दिनांक* – 12-07-2026
*अधिकतम तापमान (डिग्री से०) :* 35.0 (+2.0)
*न्यूनतम तापमान (डिग्री से०) :* 26.0 (+0.5)
*सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम :* 88 प्रतिशत
*सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम :* 62 प्रतिशत
*हवा की गति :* 6.8 कि०मी०/घंटा
*हवा की दिशा :* दक्षिणी-पश्चिमी
*वर्षा :* 0.0 मि०मी० (कुमारगंज)
*पूर्वानुमान:*
आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ-साथ कहीं-कहीं हल्की बर्षा होने की संभावना है।

More Stories
सुल्तानपुर12जुलाई26*बल्दीराय में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की तहसील इकाई का गठन,
जयपुर12जुलाई26*राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा रविवार (12 जुलाई) से शुरू हुई_।*
नई दिल्ली12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*