भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश
_______________________
भागलपुर*भाजपा नेता ओम प्रकाश उपाध्याय ने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी की बालबुद्धि एवं अटपटे बयानों से कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भरभरा कर गिरा दी है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने एक बयान दिया था- देश में आर्थिक सुनामी आने वाली है। महंगाई आसमान छूऐगी। नरेंद्र मोदी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे,सरकार एक साल से ज्यादा नहीं चलेगी, गिर जाएगी।नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे या सत्ता बचाने के लिए इमरजेंसी लगा देंगे।
भाजपा नेता ने कहा कि जबकि भारत की अर्थव्यवस्था काफी तेजी से आगे बढ़ रही है युद्ध का बहुत कम असर पडा।अर्थव्यवस्था का ताजा आंकड़ा सामने आया है कि भारत की ग्रोथ रेट पर कोई असर नहीं पड़ा है। यहां तक की तेल के दाम भी गिरना शुरू हो गया है। आरबीआई की नीतियों के मुताबिक 2% से 6% के बीच रेपो रेट रहना चाहिए,जो कि मेंटेन है। राहुल गांधी को अपने घर में क्या हो रहा है? यह उन्हें खुद ही पता नहीं! राहुल देश की बर्बादी की कल्पना मात्र से बेहद खुश हो जाते हैं। राहुल गांधी की यही बचकानी बयानों ने कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाया,साथ ही कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भरभरा कर गिरा दी।
More Stories
पंजाब 9 अक्टूबर 26*IPS गौरव यादव नियमित DGP नियुक्त
लखनऊ9अक्टूबर 26*सीएम योगी आदित्यनाथ आज शाम 7 बजे कानून व्यवस्था को लेकर करेंगे अहम बैठक।
मथुरा 9 अक्टूबर 26*विराट कोहली को 5 करोड़ देने का आरोप लगाने वाले फलाहारी बाबा का यू-टर्न,