भागलपुर08दिसम्बर24*करंट की चपेट में आने से छात्र की हुई मौत*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में एक दुखद घटना घटी है,जहां 17 वर्षीय छात्रा बिना कुमारी की करंट लगने से मौत हो गई। बतादे कि बिना इंटर की छात्रा थी और बिशनपुर मध्य विद्यालय चिछो में पढ़ाई करती थी,वही स्कूल से घर लौटने के बाद किसी काम के दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट की चपेट में आ गई और बुरी तरह घायल हो गई।वही घटना के समय परिजन घर पर मौजूद नहीं थे।वही परिजन को जैसे ही इसकी सूचना मिली वैसे ही घायल अवस्था में बिना को आनन-फानन में मायागंज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई वही बिना के शिक्षक मनोज मंडल ने बताया कि उसके माता-पिता खेती का काम करते हैं और वह उनकी सबसे छोटी बेटी थी। उन्होंने बताया कि जैसा मुझे जानकारी हुई की बिना विद्यालय से घर वापस आई और शॉर्ट सर्किट की चपेट में आ गई, यह घटना शाम 4:30 बजे के आसपास की,इसके बाद रात 12:30 बजे के आसपास उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।वही घटना के बाद परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल है।

More Stories
kaushambi 4 april 26*टोल प्लाजा पर पुलिस के सहयोग से कर्मियों ने हटवाया अतिक्रमण
लखनऊ 4 अप्रैल 26*बसपा प्रमुख मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया- अजय रॉय
अयोध्या४ अप्रैल २६ * बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद का गला रेत कर की आत्महत्या,